Explore

Search

April 21, 2026 10:16 am

माहेश्वरी प्रगति महिला मंडल ने विद्यार्थियों को बांटे स्वेटर

चित्तौड़गढ़। सर्दी के आगमन के साथ ही ठंड से स्कूली बच्चों को राहत देने के उद्देश्य को लेकर माहेश्वरी प्रगति महिला मंडल सेंथी द्वारा राउमावि चौथपुरा में कक्षा एक से पांच तक के बच्चों को निःशुल्क ऊनी स्वेटर वितरित किए गए।
संस्था प्रधान प्रदीप कुमार भट्ट ने बताया कि स्थानीय स्कूल के नामांकित 46 बच्चों को प्रगति महिला मंडल अध्यक्ष सुचिता मंत्री, सचिव नीलिमा झंवर, उपाध्यक्ष कल्पना गदिया, सदस्या शांता तोषनीवाल, पुष्पा मुंदड़ा, मानकुंवर धूत, हीरा मुंदड़ा, सीमा मुंदड़ा, सीमा समदानी, सुनीता आगाल, राधिका आगाल, दिव्या धूत, रेखा सोमानी, मोनिका पुंगलिया, सीमा बाहेड़िया, सुमन हेड़ा, ललिता झंवर, सपना झंवर, बबीता मंत्री, अंजू लढा, नीमा लढा, यशोदा मंत्री ने ऊनी स्वेटर वितरित किये। अध्यापक राजकुमार जैन ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस दौरान अभिभावकगण और चौथपुरा ग्रामवासी उपस्थित रहे।

डेस्क/माय सर्कल न्यूज
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज

निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर