Explore

Search

September 5, 2026 2:02 pm

गाड़ी लौहार स्कूल में हुआ गुरू वंदन छात्र अभिनन्दन

चित्तौड़गढ़। गाड़ी लौहार विद्यालय में गुरू वंदन छात्र अभिनंदन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान भारत विकास परिषद की ओर से दो-दो  अध्यापक व विद्यार्थियों को सम्मानित भी किया गया।

कार्यक्रम के दौरान भारत को जानो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। भारत के बारे में व संस्कारों के बारे में जानकारी दी गई। इस अवसर पर नरेश पारीक व सुरभी शर्मा को सम्मानित किया व विद्यार्थियों में कन्हैयालाल बैरवा, अनीला मीणा को सम्मानित किया गया। विद्यालय में जल मंदिर बनाने की घोषणा की गई।

संस्था प्रधान नौसर जाट ने स्वागत उद्बोधन दिया। भारत विकास परिषद के प्रांतीय संगठन मंत्री नवीन वर्डिया द्वारा भारत को जानो प्रतियोगिता से संबंधित जानकारी दी गई। सचिव ब्रजेश मोदानी ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

संस्कार संयोजक श्रीकांत शर्मा, भारत को जानों प्रभारी राजेश शर्मा, सरोज कुमार, अर्चना शर्मा, अनवर अहमद नकवी, श्यामसिंह राजपूत आदि मौजूद रहे। संचालन पारस कुमार टेलर ने किया।

डेस्क/माय सर्कल न्यूज
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज

निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर