Explore

Search

September 26, 2026 11:42 am

नव नियुक्त राशमी भाजपा मंडल अध्यक्ष जाट का किया स्वागत

राशमी। भाजपा शीर्ष नेतृत्व की ओर से नव नियुक्त राशमी भाजपा मंडल अध्यक्ष सुरेश जाट का बुधवार को यहां कस्बे में पुराने बस स्टैंड पर कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।निवर्तमान अध्यक्ष जिनेंद्र कोठारी ने बताया कि कपासन विधायक अर्जुन लाल जीनगर एवं भाजपा शीर्ष नेतृत्व की ओर से राशमी भाजपा मंडल अध्यक्ष सुरेश जाट को नियुक्त किया है।अध्यक्ष सुरेश जाट के कस्बे में पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने ढोल बजाकर,आतिशबाजी कर ऊपरना व माला पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं का मुंह मीठा करवाया गया। इस अवसर पर भाजपा नेता दौलत पोखरना,किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष लालू राम वैष्णव,भाजपा सोशल मीडिया मंडल संयोजक एडवोकेट शंभू लाल आचार्य,सरपंच बंशीलाल रेगर,शक्ति केंद्र संयोजक सत्यनारायण सुखवाल,सुरेश शर्मा,एससी मोर्चा मंडल अध्यक्ष देवेंद्र रेगर,भाजयुमो मुकेश सुखवाल,उपाध्यक्ष विजेंद्र पाल सिंह चौहान,महामंत्री लक्ष्मी लाल प्रजापत,मंत्री मनीष व्यास,अरुण सुखवाल,प्रेम शंकर पारिक,युवा नेता प्रकाश अहीर,सुरेंद्र जीनगर,पुष्कर अहीर,कैलाश अहीर,टिंकू जीनगर,सागरमल मारू,महावीर मारू,मंगल बाफना भी उपस्थित रहे।

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर