Explore

Search

November 13, 2026 8:55 pm

प्रशासन

मूलभूत सुविधाओं से महरूम नीलिया का माल गांव, ग्रामीणों ने किया मतदान बहिष्कार का ऐलान

चित्तौड़गढ़। बेगूं उपखंड क्षेत्र में ग्राम पंचायत माधोपुर के नीलिया का माल गांव के ग्रामीणों ने मूलभूत सुविधाओं के अभाव में आगामी मतदान का बहिष्कार करने का ऐलान किया है। गांव तक पंचायत मुख्यालय की सड़क नहीं है और मोबाइल कनेक्टिविटी भी नहीं है। पेयजल, सड़क और मोबाइल टावर की मांग को लेकर ग्रामीण एकजुट हो गए हैं।
नीलिया का माल गांव में लंबे समय से पेयजल व्यवस्था, सड़क सुविधा और मोबाइल नेटवर्क टावर जैसी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध नहीं हैं। ग्रामीणों का कहना है कि इन समस्याओं को लेकर कई बार प्रशासनिक अधिकारियों को अवगत कराया गया और समाधान का आश्वासन भी मिला, लेकिन धरातल पर ठोस कार्य नहीं हुआ। गांव में विद्यालय, अस्पताल सहित अन्य आवश्यक विकास कार्य भी अधूरे पड़े हैं। मोबाइल नेटवर्क न होने से विद्यार्थियों की पढ़ाई, ऑनलाइन कार्य और आपातकालीन सेवाएं प्रभावित हो रही हैं। जन्म-मृत्यु या अन्य जरूरी सूचना के लिए ग्रामीणों को घर से करीब एक किमी दूर तक जाना पड़ता है, जहां मोबाइल में नेटवर्क मिलता है। स्कूल में नेटवर्क, मोबाइल और कंप्यूटर के अभाव से सरकारी काम भी प्रभावित हो रहे हैं। वीबी-जी रामजी मनरेगा की रोजमर्रा की फोटो और हाजिरी भी ऑनलाइन नहीं हो पाती है। नेटवर्क के अभाव में लोग जरूरी काम होने पर पेड़ पर चढ़कर मोबाइल से बात करते हैं।

डेस्क/माय सर्कल न्यूज
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज

निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर