चित्तौड़गढ़। चारागाह भूमि पर अवैध अतिक्रमण और अवैध खनन पर जिला प्रशासन का एक्शन जारी हैं। चित्तौड़गढ़ तहसीलदार ने नारेला क्षेत्र के चतरपुरा गांव की चारागाह भूमि से सफेद क्वार्ट्ज पत्थर निकालने का अवैध खनन करने पर कार्यवाही करते हुए सफेद क्वार्ट्ज पत्थर को जब्त किया हैं। अतिक्रमण हटाने गए तहसीलदार राहुल धाकड़ को ग्रामीणों ने चारागाह भूमि से खनन माफियाओं द्वारा सफेद क्वार्ट्ज पत्थर निकालने की शिकायत की। इस पर तहसीलदार मौके पर पहुंचे और वहां पड़े सफेद क्वार्ट्ज पत्थर को जब्त कर ग्राम पंचायत के सुपुर्द किया। वहां अवैध खनन किए गए गड्ढे को भी जेसीबी से मिट्टी डालकर भरा गया। तहसीलदार द्वारा चित्तौड़गढ़ तहसील में ताबड़तोड़ अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही की जा रही हैं।
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज
निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़