Explore

Search

August 28, 2026 12:34 am

प्रशासन

जिला कलक्टर ने बेगूं एवं रावतभाटा में मतदान केंद्रों एवं मतगणना स्थलों का किया निरीक्षण,सुरक्षा व्यवस्था, बिजली, बैकअप, साफ-सफाई एवं मतदाताओं के लिए आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

नेपाल में भोटेकोशी का तांडव,आकस्मिक बाढ़ से कई पर्यटक लापता, चित्तौड़गढ़ प्रशासन अलर्ट पर, अपनों की तलाश के लिए चितौड़गढ़ मुख्यालय नियंत्रण कक्ष स्थापित

चित्तौड़गढ़। नेपाल के रसुवा क्षेत्र में 26 अगस्त को भोटेकोशी नदी में आई आकस्मिक बाढ़ के कारण पर्यटकों एवं यात्रियों के प्रभावित होने तथा कुछ व्यक्तियों के लापता होने की सूचना प्राप्त हुई है। नेपाल पर्यटन बोर्ड द्वारा जारी 26 अगस्त, 2026 के अनुसार विभिन्न पर्यटन एवं ट्रैवल एजेंसियों से प्राप्त प्रारम्भिक जानकारी के आधार पर बड़ी संख्या में पर्यटकों के लापता होने की सूचना है, जिनमें भारतीय नागरिक भी शामिल हैं।

जिला कलक्टर डॉ मंजू ने बताया कि जिले से नेपाल भ्रमण के लिए गए व्यक्तियों एवं पर्यटकों के संबंध में स्थानीय स्तर पर जानकारी प्राप्त की जा रही है। प्रशासन द्वारा यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि जिले का कोई व्यक्ति उक्त प्राकृतिक आपदा के कारण नेपाल में फंसा, लापता, घायल अथवा अन्य किसी प्रकार से प्रभावित तो नहीं है।

उन्होंने बताया कि इस आपदा से प्रभावित कोई भी संबंधित व्यक्ति का नाम, पता, मोबाइल नंबर, पासपोर्ट/पहचान संबंधी विवरण, नेपाल जाने की तिथि, यात्रा अथवा टूर ऑपरेटर का विवरण तथा परिजनों के संपर्क नंबर आदि जानकारी दे सकते  हैं।

सहायता एवं सूचना के लिए हेल्पलाइन

प्रभावित व्यक्ति अथवा उनके परिजन सहायता एवं सूचना के लिए राज्य आपातकालीन परिचालन केन्द्र (SEOC) से निम्न माध्यमों पर संपर्क कर सकते हैं-

टोल-फ्री हेल्पलाइन: 1070 एवं 112. एवं चित्तौडग़ढ़ के कंट्रोल रूम 01472-244923

दूरभाष नंबर:
0141-2851960
0141-2927392
0141-2227603
0141-2385776
0141-2385777
0141-2227296
IP नंबर: 28888
ई-मेल: relief-rj@nic.in

जिला प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि यदि उनके परिवार, परिचित अथवा जिले का कोई व्यक्ति वर्तमान में नेपाल यात्रा पर है और उससे संपर्क नहीं हो पा रहा है, तो घबराएं नहीं तथा उपलब्ध जानकारी तत्काल संबंधित प्रशासनिक अधिकारियों अथवा राज्य आपातकालीन परिचालन केन्द्र को उपलब्ध कराएं, ताकि आवश्यक समन्वय एवं सहायता कार्यवाही की जा सके।

महेंद्र धाकड़ बेगूं
Author: महेंद्र धाकड़ बेगूं

महेंद्र धाकड़ चित्तौड़गढ़ के अनुभवी संवाददाता हैं, जो स्थानीय और राष्ट्रीय समाचारों को लोगों तक सटीक और विश्वसनीय तरीके से पहुंचाने में सक्रिय हैं। माय सर्कल न्यूज़ के लिए रिपोर्टिंग करते है। -

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर