चित्तौड़गढ़। सदर निम्बाहेड़ा थाना पुलिस ने बजरी के अवैध परिवहन के खिलाफ कार्यवाही करते हुए बजरी से भरे तीन डंपर को जब्त किया है।
पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने बताया कि अवैध बजरी परिवहन की धरपकड़ हेतु एएसपी सरितासिंह व डीएसपी निम्बाहेड़ा बद्रीलाल राव के निर्देशन में थानाधिकारी सदर निम्बाहेडा संजय शर्मा पुनि व पुलिस जाप्ता द्वारा अवैध बजरी से भरे डम्फर चितौडगढ़ से निम्बाहेडा रोड पर परिवहन करते पाया जाने पर तीन डम्फर डिटेन कर खनिज विभाग को कार्यवाही हेतु सुचित कराया गया। जिस पर खनिज विभाग के मांइस फोरमेन जसवंत सिंह चुण्डावत द्वारा थाने पर पहुंच नियमानुसार तीनों डम्फरों के खिलाफ नियमानुसार कार्यवाही की गयी।
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज
निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़