Explore

Search

August 31, 2026 3:20 am

प्रशासन

जिला कलक्टर ने बेगूं एवं रावतभाटा में मतदान केंद्रों एवं मतगणना स्थलों का किया निरीक्षण,सुरक्षा व्यवस्था, बिजली, बैकअप, साफ-सफाई एवं मतदाताओं के लिए आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

14 पुलिस थानों के 45 प्रकरणों में जब्तशुदा 83 क्विंटल अवैध अफीम डोडा चूरा, गांजा, स्मेक व एमडी को किया नष्ट

चित्तौड़गढ़। जिले के 14 पुलिस थानों में जब्तशुदा अवैध डोडाचूरा, गांजा, स्मेक व एमडीएमए को न्यायालय से भौतिक सत्यापन व निर्णय के बाद बुधवार को पुलिस अधीक्षक श्री सुधीर जोशी की उपस्थिति में जिला औषधि व्ययन समिति द्वारा थाना सदर निम्बाहेड़ा के वंडर सीमेंट प्लांट की कीलन में जलाकर नष्ट किया गया। पुलिस द्वारा 82 क्विंटल 47 किलोग्राम अवैध डोडाचूरा, गांजा, स्मेक व एमडीएमए को नष्ट किया गया। पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने बताया कि जिले के 14 पुलिस थानों के मालखाना एनडीपीएस एक्ट में जब्तशुदा मादक पदार्थों की वजह से लबालब भरे पड़े थे, जिससे अन्य जब्तशुदा मालों के रखने की समस्या आ रही थी। माल निस्तारण और थाने को स्वच्छ रखने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक कार्यालय की कार्य प्रणाली शाखा द्वारा संबंधित थानाधिकारियों से माल के निस्तारण के संबंध में प्रस्ताव प्राप्त कर, रिकॉर्ड तैयार किया गया। उक्त कार्यवाही के दौरान पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सरिता सिंह, डीएसपी निम्बाहेड़ा बद्रीलाल व पुलिस निरीक्षक जोधाराम सहित संबंधित 14 थानों के थानाधिकारी एवं मालखाना प्रभारी व कार्यप्रणाली शाखा प्रभारी एएसआई गोविंद कुमार, मनोज कुमार एवं कार्यालय के कर्मचारियों आदि की उपस्थिति में आवश्यक रिकॉर्ड मिलान करने के बाद मादक पदार्थों का वजन किया गया तथा संबंधित मालों के वजन करने व नष्टीकरण की पूरी प्रक्रिया पारदर्शी हो इसके लिए सम्पूर्ण कार्यवाही के समय फोटो ग्राफी व विडियो ग्राफी करवाई गई।
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जिले के थाना कोतवाली चित्तौड़गढ़, सदर चित्तौड़गढ़, कोतवाली निम्बाहेड़ा, सदर निम्बाहेड़ा, चंदेरिया, गंगरार, बिजयपुर, रावतभाटा, राशमी, भैंसरोड़गढ़, भदेसर, बस्सी, कपासन व मंडफिया के कुल 14 पुलिस थानों में दर्ज कुल 45 प्रकरणों में से 27 प्रकरणों में अवैध मादक पदार्थ 80 क्विंटल 10 किग्रा डोडा चूरा व 11 प्रकरण में दो क्विंटल 33 किग्रा 66 ग्राम गांजा, 6 प्रकरणों में 3 किलो 263 ग्राम स्मेक व एक प्रकरण में 49 ग्राम एमडीएमए को जिला पुलिस द्वारा कार्यवाही के दौरान तस्करों के कब्जे से जब्त किया गया था। उक्त सभी 44 प्रकरणों में जब्तशुदा अवैध मादक पदार्थो को जिला औषधि व्ययन समिति चित्तौड़गढ़ द्वारा वंडर सीमेंट थाना सदर निम्बाहेड़ा के अधिकारियों यूनिट हैड नितिन जैन, सुरक्षा हेड नगेन्द्र सिंह चूंडावत, उप सुरक्षा अधिकारी देवेन्द्र सिंह राठौड़, एएफआर हैड अभिषेक नामदेव, एडमिन प्रभारी अखिलेश कुमार व पर्यावरण विभाग के सीनियर मैनेजर अमित भारद्वाज की उपस्थिति में शुक्रवार को सदर निम्बाहेड़ा के वंडर सीमेंट प्लांट की कीलन में जलाकर नष्ट किया गया।

डेस्क/माय सर्कल न्यूज
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज

निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर