Explore

Search

August 29, 2026 11:03 pm

प्रशासन

जिला कलक्टर ने बेगूं एवं रावतभाटा में मतदान केंद्रों एवं मतगणना स्थलों का किया निरीक्षण,सुरक्षा व्यवस्था, बिजली, बैकअप, साफ-सफाई एवं मतदाताओं के लिए आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

जिला परिषद उपचुनाव: बूथ प्रबंधन को लेकर उपखंड अधिकारी की अध्यक्षता में बैठक आयोजित

बेगूं। जिला परिषद के वार्ड नं 22 में होने वाले उपचुनाव के तहत गुरुवार को उपखंड अधिकारी मनस्वी नरेश ने तहसीलदार बेगूं, विकास अधिकारी पंचायत समिति बेगूं एवं संबंधित 14 ग्राम पंचायतों के ग्राम विकास अधिकारियों की बैठक लेकर उपचुनाव में विभिन्न व्यवस्थाओं के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए।  इसके अलावा, मतदान दिवस पर मतदाताओं की सुविधा के लिए आवास, भोजन एवं पेयजल की पर्याप्त व्यवस्था करने के भी निर्देश दिए गए, ताकि मतदाता बिना किसी असुविधा के अपने मतदान अधिकार का प्रयोग कर सकें।  सभी संबंधित अधिकारियों को मतदान प्रक्रिया को सफल बनाने के लिए अपनी जिम्मेदारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

महेंद्र धाकड़ बेगूं
Author: महेंद्र धाकड़ बेगूं

महेंद्र धाकड़ चित्तौड़गढ़ के अनुभवी संवाददाता हैं, जो स्थानीय और राष्ट्रीय समाचारों को लोगों तक सटीक और विश्वसनीय तरीके से पहुंचाने में सक्रिय हैं। माय सर्कल न्यूज़ के लिए रिपोर्टिंग करते है। -

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर