Explore

Search

August 29, 2026 10:55 pm

प्रशासन

जिला कलक्टर ने बेगूं एवं रावतभाटा में मतदान केंद्रों एवं मतगणना स्थलों का किया निरीक्षण,सुरक्षा व्यवस्था, बिजली, बैकअप, साफ-सफाई एवं मतदाताओं के लिए आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

परीक्षा अवधि के दौरान बन्द रहेंगे ई-मित्र केन्द्र

चित्तौड़गढ़। सूचना प्रौद्योगिकी और संचार विभाग के संयुक्त निदेशक इन्द्र प्रकाश झा ने बताया है कि जिला चित्तौड़गढ़ में राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा राजस्थान राज्य एवं अधीनस्थ सेवाएं प्रतियोगी (प्रारम्भिक) परीक्षा का आयोजन 02 फरवरी 2025 को जिले के विभिन्न परीक्षा केन्द्रों पर किया जायेगा। राज्य सरकार के निर्देशानुसार 02 फरवरी 2025 को आयोजित राजस्थान राज्य एवं अधीनस्थ सेवाएं प्रतियोगी (प्रारंभिक) परीक्षा के परीक्षा केंद्रों के 100 मीटर की परिधि में अवस्थित/संचालित ई-मित्र केन्द्र एवं साइबर कैफे को पूर्ण रूप से बंद रखने हेतु पाबंद किया गया है। सूचना प्रौद्योगिकी और संचार विभाग के उप निदेशक प्रवीण कुमार जैन ने बताया है कि उक्त आदेशों की अवहेलना करने वाले ई-मित्र केन्द्रों एवं साईबर कैफे संचालकों के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्यवाही अमल में लाई जायेगी।

डेस्क/माय सर्कल न्यूज
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज

निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर