Explore

Search

March 29, 2026 2:15 am

हड़ताल खत्म होते ही पटवारी पहुंचे खेतों में शुरू हुई ऑनलाइन गिरदावरी

डूंगला। राज्य सरकार के निर्देशानुसार अब गिरदावरी ऑनलाइन की जा रही है। जिसमें अब रबी फसल की गिरदावरी शुरू हो गई है मंगलवार को राज्य सरकार के निर्देशानुसार त्वरित आदेश की पालना करते हुए उपखंड अधिकारी ईश्वरलाल खटीक एवं टीडीआर गुणवंत माली ने सभी पटवार हल्का में ऑनलाइन गिरदावरी का आदेश दिया। इसी के तहत आलोद के राजस्व गांव मलूकदास खेड़ी में पटवारी सुरेश कुमार एवम भाटोली बागरियांन के साथ नंगावली में पटवारी दीपशिखा ने पहुंचकर मौके पर किसानों को बुलाकर गिरदावरी शुरू की। ऑनलाइन गिरदावरी की प्रक्रिया में पटवारी को खेत पर जाकर राज्य खसरा गिरदावरी एप से उस खेत के खसरा नंबर पर खड़ी फसल का फोटो अपलोड कर ऑनलाइन गिरदावरी करनी होती है। इस नई प्रणाली से गिरदावरी में शत प्रतिशत पारदर्शिता रहेगी।

डेस्क/माय सर्कल न्यूज
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज

निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर