Explore

Search

August 29, 2026 7:29 pm

प्रशासन

जिला कलक्टर ने बेगूं एवं रावतभाटा में मतदान केंद्रों एवं मतगणना स्थलों का किया निरीक्षण,सुरक्षा व्यवस्था, बिजली, बैकअप, साफ-सफाई एवं मतदाताओं के लिए आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

सोमी व भीमगढ़ में फार्मर आई रजिस्ट्री शिविर का आयोजन

राशमी। उपखंड क्षेत्र के सोमी व भीमगढ़ गांव में फार्मर आई रजिस्ट्री शिविर का आयोजन किया गया। उपखंड अधिकारी अंजू शर्मा ने किसानों को फार्मर रजिस्ट्री के बारे में विस्तार से जानकारी दी। शिविर में काउंटर नंबर एक पर किसानों का ईकेवाईसी किया गया। वहीं काउंटर संख्या दो पर काश्तकारों की भूमिका सत्यापन किया गया। कैंप में खाद्य सुरक्षा योजना में भी लोगों ने आवेदन किए। शिविर में तहसीलदार बेनी प्रसाद सरगरा तथा कृषि एवं पंचायत राज के अधिकारी व कर्मचारीगण उपस्थित रहें। सोमी ग्राम पंचायत मुख्यालय पर आयोजित शिविर में ईकेवाईसी 112, भूमि सत्यापन 62 तथा आईडी स्लीप प्रिंट 62 तथा भीमगढ़ में ईकेवाईसी 185 भूमि,सत्यापन 201 तथा आईडी स्लिप प्रिंट 180 की गई।

आधार से मोबाइल लिंक नहीं होने से किसान परेशान
राशमी। फार्मर रजिस्ट्री में किसानों का आधार से मोबाइल लिंक होना अनिवार्य है। लेकिन क्षेत्र में कई काश्तकारों के पास या तो मोबाइल ही नहीं है। यदि मोबाइल है तो आधार से लिंक नहीं है। ऐसी स्थिति में किसानों को खासी परेशानियां उठानी पड़ रही है। भीमगढ़ के पूर्व पंचायत समिति सदस्य गोपाल शर्मा ने बताया कि किसानों को आधार मोबाइल लिंक करने के लिए गांव से 8 किलोमीटर दूर राशमी जाना पड़ रहा है। जिससे किसानों को काफी परेशानियां उठानी पड़ रही है। शर्मा ने सहकारिता मंत्री गौतम दक एवं उपखंड अधिकारी अंजू शर्मा से शिविर में ही आधार मोबाइल लिंक करने की सुविधा उपलब्ध करवाए जाने की मांग की है।

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर