Explore

Search

August 29, 2026 7:30 pm

प्रशासन

जिला कलक्टर ने बेगूं एवं रावतभाटा में मतदान केंद्रों एवं मतगणना स्थलों का किया निरीक्षण,सुरक्षा व्यवस्था, बिजली, बैकअप, साफ-सफाई एवं मतदाताओं के लिए आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

मिलेट्स के प्रचार-प्रसार के लिए रोड़ शो का आयोजन

कपासन। कृषि उप जिला कपासन में आज कृषि विभाग द्वारा खाद्य पोषण और सुरक्षा योजना के तहत श्री अन्न (मिलेट्स) के प्रचार-प्रसार के लिए रोड शो का आयोजन किया। विधायक अर्जुन लाल जिनगर द्वारा श्री अन्न रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। विशिष्ट अतिथि उपखंड अधिकारी राजेश सुवालका के निर्देशन में मिलेट्स रोड शो का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अतिथि रोलिया सरपंच रतन नाथ योगी आदि उपस्थित है। कृषि अधिकारी प्रशांत कुमार जाटोलिया एवं कृषि अधिकारी हीरालाल सालवी ने किसानों और आम जनता को श्री अन्न के महत्वपूर्ण स्वास्थ्य लाभों से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि श्री अन्न में ज्वार, बाजरा, रागी, झंगोरा, बैरी, कंगनी, कुटकी, कोदो, चेना और सांवा जैसी किस्में शामिल हैं। जाटोलिया ने बताया कि श्री अन्न पोषक तत्वों से भरपूर है। इसमें एमिनो एसिड, फाइटोकेमिकल्स, प्रोटीन, कैल्शियम, पोटैशियम, मैग्नीशियम, आयरन, जिंक और बी-विटामिन्स प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं। ये तत्व शरीर के विकास, हड्डियों की मजबूती, रक्त संचार और ऊर्जा स्तर को बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। सहायक निदेशक भगवान सिंह कुंपावत ने बताया कि श्री अन्न न केवल एक पारंपरिक अनाज है, बल्कि आधुनिक समय में इसे सुपरफूड की मान्यता मिली है। भारत में इसकी बढ़ती खेती और लोकप्रियता इसके स्वास्थ्य लाभों का प्रमाण है। उन्होंने लोगों से अपने दैनिक आहार में श्री अन्न को शामिल करने की अपील की, जिससे वे कई बीमारियों से बचकर स्वस्थ जीवन जी सकें।

मिलेट्स के सेवन के फायदे

मिलेट्स ग्लूटेन-फ्री होते हैं और उनका ग्लाइसेमिक इंडेक्स भी कम होता है, जिससे शरीर में शर्करा का स्तर नियंत्रित रहता है। यह मोटापा और डायबिटीज को नियंत्रित करने में सहायक है। मिलेट्स में उच्च मात्रा में डायटरी फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो पाचन तंत्र को स्वस्थ रखते हैं। कोरोना महामारी के बाद, मिलेट्स को एक सुपरफूड के रूप में पहचाना गया है क्योंकि यह शरीर की इम्यूनिटी को मजबूत करता है। मिलेट्स का सेवन अम्लता और एसिडिटी को कम करता है, जिससे कई स्वास्थ्य समस्याओं से राहत मिलती है।मिलेट्स का सेवन थायराइड, यूरिक एसिड, किडनी और लिवर रोगों में लाभकारी होता है। यह मेटाबॉलिक सिंड्रोम को नियंत्रित करने में मदद करता है। बाजरा, जौ मिलेट्स का एक प्रकार है। अस्थमा के मरीजों के लिए बहुत लाभकारी होता है। यह श्वसन तंत्र को मजबूत करता है और सांस की समस्याओं से राहत प्रदान करता है। श्री अन्न की खेती कपासन की भौगोलिक स्थिति मिलेट्स की खेती के लिए बेहद उपयुक्त है। यहां के किसान लंबे समय से मिलेट्स की खेती करते आ रहे हैं। इसके सेवन से उन्हें न केवल बेहतर पोषण मिलता है, बल्कि वे कई बीमारियों से भी बचते हैं। विधायक जीनगर ने बताया कि मिलेट्स के सेवन से शरीर को कई स्वास्थ्य लाभ मिलते हैं। इस अनाज को अपने आहार में शामिल करके आप न केवल सेहतमंद रह सकते हैं, बल्कि यह पर्यावरण के लिए भी लाभकारी है, क्योंकि मिलेट्स कम पानी में उगने वाला अनाज है, जो जलवायु परिवर्तन से बचने में मदद करता है। मिलेट्स रोड शो में कृषि अनुसंधान अधिकारी नानालाल माली एवं सहायक कृषि अधिकारी गोपाल चाष्टा, पारसमल रेगर, पुष्पा प्रजापत, वरिष्ठ कृषि पर्यवेक्षक आशा जोशी, करण सिंह, मांगीलाल जाट, कृषि पर्यवेक्षक महेश परिहार, सुमित्रा जाट, सरोज कुमारी, श्योपाल कृषि व्याख्याता अश्विनी कुमार स्थानीय विद्यालय के विद्यार्थी ब्लॉक स्तरीय किसान ने भाग लिया।

डेस्क/माय सर्कल न्यूज
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज

निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर