Explore

Search

August 29, 2026 6:37 pm

प्रशासन

जिला कलक्टर ने बेगूं एवं रावतभाटा में मतदान केंद्रों एवं मतगणना स्थलों का किया निरीक्षण,सुरक्षा व्यवस्था, बिजली, बैकअप, साफ-सफाई एवं मतदाताओं के लिए आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

प्रदर्शन पर एक्शन : आचार सहिंता का उल्लंघन और सड़क जाम करने पर मामला दर्ज

चित्तौड़गढ़। पिछले दिनों नारकोटिक्स की कस्टडी में एक मुल्जिम कैलाश धाकड़ द्वारा आत्महत्या कर लिये जाने और भदेसर क्षेत्र के सोनियाणा गांव में विवाहिता द्वारा फांसी का फंदा लगा दिये जाने के मामले में विभिन्न मांगों को लेकर धाकड़ समाज और राजपूत समाज ने विरोध-प्रदर्शन किया था। इन दोनों ही मामलों में चित्तौड़गढ़ शहर कोतवाली थाने में दो अलग-अलग एफआईआर दर्ज की गई है। आचार संहिता का उल्लंघन करना, सड़क मार्ग जाम करने जैसी धाराओं को लेकर यह एफआईआर
दर्ज हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार नारकोटिक्स की कस्टडी में कैलाश धाकड़ नामक व्यक्ति ने आत्महत्या कर ली थी। नारकोटिक्स की कस्टडी में मौत होने पर मृतक के परिजन धाकड़ समाज के लोगों ने प्रदर्शन किया था और सड़क पर धरना दिया था। इसको लेकर कोतवाली थाने में मामला दर्ज किया गया है। इसी दिन जिला प्रमुख के चुनाव हो रहे थे। शहर कोतवाली के सब इंसपेक्टर राजाराम ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि कैलाश धाकड़ की मौत के बाद बड़ी संख्या में लोग पहुंचे और आचार संहिता का उल्लंघन करते हुए आवागमन बाधित किया। इस मामले में सुखवाड़ा निवासी किशोर धाकड़, पुष्कर धाकड़, जावरा निवासी दुर्गा प्रसाद, डोराई निवासी मनोज धाकड़, दौलतपुरा निवासी प्रकाश धाकड़ और बड़ौली निवासी गोपाल बुनकर सहित अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। इसी प्रकार कोतवाली थाने के एएसआई चांदमल की रिपोर्ट पर नीतू कंवर की आत्महत्या के मामले में किये गये प्रदर्शन को लेकर घटियावली निवासी किशोर सिंह पुत्र चावंड सिंह वगैरा के विरूद्ध आचार संहिता उल्लंघन और आवागमन बाधित करने की एफआईआर दर्ज की गई है। अब पुलिस इस मामले को लेकर जांच में जुटी है।

डेस्क/माय सर्कल न्यूज
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज

निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर