राशमी। थाना पुलिस ने अवैध शराब परिवहन के मामले में अलग-अलग कार्रवाई करते हुए दो जनों को गिरफ्तार किया है। थाना अधिकारी देवेंद्र सिंह देवल ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि पुठवाडिया की ओर से एक व्यक्ति देशी शराब लेकर आ रहा हैं। इस पर हेड कांस्टेबल गोपाल अहीर तालाब की पाल के पास पहुंचे। जहां राशमी निवासी पप्पू लाल पुत्र चंपालाल रेगर देशी शराब से भरा एक थैला लेकर आया। थैले की तलाशी लेने पर 50 पव्वे देशी शराब के मिले। पुलिस ने शराब जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। वही पहुंना चौकी पुलिस को मिली सूचना पर पुलिस रूपपूरा तिराहे पर पहुंची। जहां से भेरूखेड़ा निवासी कैलाश पुत्र भेरूलाल बागरिया को 5 लीटर अवैध देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया।
प्रशासन
108 वर्षीय कंवर लाल ने किया मतदान, लोकतंत्र के प्रति दिखाया अद्भुत जज़्बा
November 16, 2026
12:03 pm
मूलभूत सुविधाओं से महरूम नीलिया का माल गांव, ग्रामीणों ने किया मतदान बहिष्कार का ऐलान
November 13, 2026
7:10 pm
ज़मीन अधिग्रहण पर नकद मुआवज़े की छुट्टी: अब मिलेंगे ‘डबलेंट राइट्स’, टीडीआर पॉलिसी का नया मसौदा तैयार
November 10, 2026
7:11 am