Explore

Search

April 16, 2026 11:25 am

वित्तीय समझदारी, समृद्ध नारी थीम पर वित्तीय साक्षरता शिविर आयोजित

निम्बाहेड़ा। भारतीय रिजर्व बैंक के वित्तीय समावेशन व विकास विभाग द्वारा व क्रिसील फाउंडेशन के सहयोग से संचालित मनी वाइज परियोजना के तहत वित्तीय साक्षरता सप्ताह मनाया जा रहा है जिसके अंतर्गत इस वर्ष की भारतीय रिजर्व बैंक का विषय वित्तीय समझदारी, समृद्ध नारी के तहत आज राजकीय बालिका माध्यमिक विद्यालय बिनोता के प्रांगण में वित्तीय साक्षरता शिविर आयोजित किया गया।

शिविर में सेंटर मैनेजर सोहन लाल मीणा ने महिलाओं को आर्थिक, नियोजन, बीमा, निवेश, बचत, बैंकिंग लोकपाल, अटल पेंशन और साइबर फ्रॉड के बारे में जानकारी दी। साथ ही स्थानीय विद्यालय की अध्यापिका अनुसूईया धाकड़ व मधु मालु ने सही समय पर व सही जगह पर निवेश के बारे में जानकारी दी। राजीविका से आरपीआरपी खुशबु कुंवर शक्तावत ने महिलाओं को राजीविका से जुड़कर अपना खुद का व्यवसाय करने की बात कहीं।  फिल्ड कोर्डिनेटर किशन लाल गमेती पोस्ट ऑफिस की योजनाओं के बारे में जानकारी दी। मंजीत शर्मा ने शिविर में सहयोग दिया। अंत में सभी महिलाओं ने जानकारी देने व जागरूक करने पर धन्यवाद ज्ञापित किया।

डेस्क/माय सर्कल न्यूज
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज

निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर