Explore

Search

October 1, 2026 2:52 pm

प्रशासन

स्वच्छ भारत अभियान: चित्तौड़गढ़ बिजली विभाग के कार्मिकों ने किया श्रमदान

चित्तौड़गढ़, माय सर्कल न्यूज। स्वच्छ भारत अभियान के तहत आज चित्तौड़गढ़ शहर के शास्त्री नगर बिजली विभाग के कर्मचारियों ने स्वच्छता की एक मिसाल पेश की। शहर और ग्रामीण, दोनों ही विभागों के अधिकारियों और कार्मिकों ने एक साथ मिलकर कार्यालय परिसर में जमकर श्रमदान किया। इस स्वच्छता अभियान के दौरान बिजली विभाग के प्रत्येक कक्ष की गहन साफ-सफाई की गई। कार्यालय में रखी पुरानी फाइलों और आवश्यक दस्तावेजों का उचित रखरखाव करते हुए उन्हें सुव्यवस्थित ढंग से व्यवस्थित किया गया।
कर्मचारियों की यह मेहनत केवल दफ्तर के कमरों तक ही सीमित नहीं रही, उन्होंने परिसर में उग आई अनावश्यक खरपतवार, झाड़ियों और कचरे को हटाकर पूरे प्रांगण को स्वच्छ और सुंदर रूप दिया।
बिजली विभाग के कार्मिकों का कहना है कि एक स्वच्छ वातावरण न केवल कर्मचारियों की कार्यकुशलता बढ़ाता है, बल्कि काम के सिलसिले में दफ्तर आने वाले आम नागरिकों के लिए भी एक सकारात्मक माहौल तैयार करता है। इस अवसर पर विमल सिंह सहायक अभियंता, नवीन शर्मा एआरओ, दिनेश गवारिया जेईएन, शक्ति सिंह जेईएन, नारायण कुमावत एओ, राधेश्याम तेली एसएसए, ममता परिहार, आरती बैरागी, सुरेश गाडरी, सुधीर जोशी समेत कई कार्मिक मौजूद रहे।

डेस्क/माय सर्कल न्यूज
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज

निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर