Explore

Search

July 13, 2026 1:41 pm

वित्तिय समझदारी सम्रद्ध नारी थीम पर आयोजित हुई कार्यशाला

बेगूं। वित्तीय साक्षरता केंद्र भैंसरोड़गढ़ द्वारा राजीविका बेगूं ब्लॉक के पारसोली क्लस्टर कार्यालय में भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा संचालित वित्तीय साक्षरता सप्ताह के तहत वित्तीय समझदारी समृद्ध नारी विषय पर कार्यशाला आयोजित की गई। इस कार्यशाला में अग्रणी जिला प्रबंधक (एलडीएम) बैंक ऑफ बड़ौदा से परेश के. टांक, वित्तीय साक्षरता केंद्र भैंसरोड़गढ़ के स्टाफ, राजीविका से शिवलाल बैरागी, श्रवण कुमार, कन्हैया लाल, सत्यनारायण एवं क्लस्टर स्टाफ उपस्थित रहे। कार्यशाला का संचालन फील्ड कोऑर्डिनेटर अनिल कुमार मेघवंशी ने किया। बैठक में प्रमुख विषय वित्तीय योजना ,बचत और जोखिम प्रबंधन एवं विकास के लिए ऋण जिसमें जिसका लक्ष्य गृहणियां, कामकाजी महिलाएं एवं महिला उद्यमी इन तीनों समूह को अलग-अलग जानकारी दी गई। महिलाओं को घरेलू बजट बनाने, बैंक खाता खोलने, सूक्ष्म और छोटी बचत करने के तरीकों से अवगत कराया गया। जोखिम विविधीकरण जोखिम से बचने के लिए बीमा पेंशन आदि के बारे में विस्तार पूर्वक बताया गया एवं आपातकालीन योजनाएं और महिला उद्यमी को अच्छा क्रेडिट स्कोर बनाए रखना विनियमित संस्थाओं से ऋण का लाभ उठाना और  जिम्मेदारी से उधार चुकाने के बारे में बताया गया। सुकन्या समृदी योजना, बीमा व खाते में नॉमिनी रखना आदि के बारे में जानकारी दी गई, बैठक के दौरान कृषि सखी, पशु सखी,उधयम सखी, लखपति दीदी सहित ग्रामीण क्षेत्र की महिलाएं उपस्थित रही।

महेंद्र धाकड़ बेगूं
Author: महेंद्र धाकड़ बेगूं

महेंद्र धाकड़ चित्तौड़गढ़ के अनुभवी संवाददाता हैं, जो स्थानीय और राष्ट्रीय समाचारों को लोगों तक सटीक और विश्वसनीय तरीके से पहुंचाने में सक्रिय हैं। माय सर्कल न्यूज़ के लिए रिपोर्टिंग करते है। -

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर