Explore

Search

March 25, 2026 10:47 pm

स्व. माथुर की राजनीतिक यात्रा सेवा और समर्पण की मिसाल रही है- पूर्व मंत्री  कल्ला

भीलवाड़ा। स्व. शिवचरण माथुर की राजनीतिक यात्रा सेवा और समर्पण की मिसाल रही है। उन्होंने अपने राजनीतिक सफर में मुख्यमंत्री और राज्यपाल पद तक का सफर पूरी निष्ठा और ईमानदारी से तय किया। उन्होंने जनता की भलाई के लिए हमेशा कार्य करना किया। यह बात पुर्व मंत्री बी.डी. कल्ला ने श्रीशिवचरण माथुर विकास एवं सेवा संस्थान द्वारा स्व. माथुर की 100वीं जन्म शताब्दी वर्षगांठ (14 फरवरी 1926-14 पर आयोजित शुभारंभ कार्यक्रम के दौरान बतौर मुख्य अतिथी के रूप मे कही। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पुर्व मंत्री कल्ला ने कहा कि माथुर साहब राजनीति में केवल एक नेता ही नहीं, बल्कि एक मार्गदर्शक के रूप में भी उभरे। उनकी दूरगामी सोच थी और उन्होंने सदैव समाज के शोषित एवं वंचित वर्गों के उत्थान के लिए कार्य किया। उनके नेतृत्व में कई महत्वपूर्ण योजनाएं बनीं, जिनका लाभ आज भी लोग उठा रहे हैं। इससे पुर्व जिले के मांडलगढ़ कस्बे के श्री शिवचरण माथुर सेवा संस्थान परिसर में पूर्व मंत्री बीडी के मुख्य आतिथ्य में राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री एवं आसाम के राज्यपाल स्व. शिवचरण माथुर की 100वीं जन्मशताब्दी वर्षगांठ (14 फरवरी 1926-14 फरवरी 2026) समारोह पूर्वक मनाई गई। अतिथियों ने स्व. माथुर की तस्वीर पर माल्यार्पण कर व दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। संस्थान की अध्यक्ष श्रीमती वंदना माथुर ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि आज का यह विशेष अवसर हमारे परिवार के लिए अत्यंत गर्व और भावनात्मक महत्त्व का है। हम यहाँ एक ऐसे व्यक्तित्व को याद करने और उनका सम्मान करने के लिए एकत्र हुए हैं, जिन्होंने न केवल हमारे परिवार, बल्कि पूरे समाज और देश के उत्थान में अपना योगदान दिया, वो महान व्यक्तित्व हैं। वे प्रेम, संस्कार और नैतिक मूल्यों की जीवंत मिसाल थे। उनकी सादगी, करुणा और दूरदृष्टि ने हमें जीवन के हर मोड़ पर प्रेरित किया। उन्होंने हमें सिखाया कि सफलता सिर्फ उपलब्धियों में नहीं, बल्कि सेवा और समर्पण में निहित होती है। संस्थान की सचिव विभा माथुर ने कहा जब हम उनकी शताब्दी जयंती मना रहे हैं, तो हमें यह संकल्प लेना चाहिए कि हम उनकी शिक्षाओं और मूल्यों को आगे बढ़ाएं। यह हमारा सौभाग्य है कि हम उनके परिवार का हिस्सा हैं और उनके दिखाए मार्ग पर चलकर समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करें। आइए, हम सभी उनके दिखाए रास्ते पर चलने का संकल्प लें और उनके मूल्यों को आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाएं। यही उनके प्रति हमारी सच्ची श्रद्धांजलि होगी। कार्यक्रम में पूर्व विधायक हंगामी लाल मेवाड़ा, व गायत्री त्रिवेदी, जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष कैलाश व्यास पीसीसी सदस्य रणदीप त्रिवेदी व मनोज पालीवाल, पूर्व उपाध्यक्ष दुर्गेश शर्मा, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष सत्यनारायण जोशी, महिला कांग्रेस अध्यक्ष रेखा हिरण, संजय पेडीवाल, मांडलगढ़ नगर पालिका पूर्व अध्यक्ष जफर टॉक, पूर्व उप प्रधान मुबारिक, भंवर लाल गुर्जर, कुणाल ओझा, सुशीला साखला सहित कई जनप्रतिनिधि एवं कांग्रेसजन नेता सम्मिलित हुए। कार्यक्रम का संचालन प्रमोद तिवारी ने किया।

डेस्क/माय सर्कल न्यूज
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज

निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर