Explore

Search

July 13, 2026 1:54 pm

दो दिवसीय ब्लॉक स्तरीय प्रधानाध्यापक सत्रांत वॉकपीठ का समापन

बेगूं। दो दिवसीय ब्लॉक स्तरीय प्रधानाध्यापक सत्रांत वॉकपीठ 2024-25 का समापन नीम के देवनारायण राजबाग सूली मंगरा बेगूं में हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष विदुषी बिल्लू, विशिष्ट अतिथि चंद्रप्रकाश शर्मा एडवोकेट,पारस जैन सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। वॉकपीठ अध्यक्ष रंगलाल बलाई ने बताया कि समापन दिवस पर बेगूं ब्लॉक के सभी प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों के प्रधानाध्यापक उपस्थित रहे। वॉकपीठ सचिव कैलाश चंद्र सुथार के अनुसार, इस दौरान कुल 8 वार्ताएँ प्रस्तुत की गईं। जिसमें रेखा मीणा द्वारा शाला स्वच्छता पर प्रधानाध्यापक की भूमिका,मनोज कुमार बोहरा द्वारा स्काउट गाइड जीवन जीने की कला पर,हर देवी मदेरणा द्वारा जेंडर संवेदनशीलता पर,बालकिशन यादव प्रधानाचार्य द्वारा आयकर गणना पर विस्तृत जानकारी,रामपाल सालवी द्वारा शैक्षिक गुणवत्ता उन्नयन के उपाय,राकेश कुमार नागर द्वारा प्रभावी बालसभा, दुर्गा शंकर तिवारी द्वारा समग्र शिक्षा की विस्तृत जानकारी,वीरेंद्र कुमार पुनिया द्वारा विद्यालयों में राज्य सरकार की प्रोत्साहन योजनाओं पर विस्तृत वार्ता प्रस्तुत की गई। विशिष्ट अतिथि पारस जैन द्वारा सभी प्रधानाध्यापको को मार्गदर्शक स्वरूप ज्ञानवान,विवेकशील,धैर्यवान एवं उत्साही बनने के बारे में विस्तृत रूप से बताया एवं साथ ही चंद्र प्रकाश जी एडवोकेट द्वारा विद्यार्थियों मे भारतीय संस्कृति को बनाए रखने एवं राष्ट्रवादी जागृति पैदा करने पर जौर दिया गया। वही कार्यक्रम की अध्यक्षता सीबीईओ बालूराम भील द्वारा की गई।

महेंद्र धाकड़ बेगूं
Author: महेंद्र धाकड़ बेगूं

महेंद्र धाकड़ चित्तौड़गढ़ के अनुभवी संवाददाता हैं, जो स्थानीय और राष्ट्रीय समाचारों को लोगों तक सटीक और विश्वसनीय तरीके से पहुंचाने में सक्रिय हैं। माय सर्कल न्यूज़ के लिए रिपोर्टिंग करते है। -

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर