Explore

Search

June 24, 2026 10:01 pm

वन क्षेत्र में लगी भीषण आग, वन्यजीवों और वनस्पति को नुकसान

बेगूं। क्षेत्र के ग्राम धामंचा वन क्षेत्र में मंगलवार को अचानक आग लग गई। तेज हवाओं के कारण आग तेजी से फैल गई, जिससे करीब 20 हेक्टेयर वन भूमि इसकी चपेट में आ गई। आग की सूचना मिलते ही वन विभाग ,फायर ब्रिगेड टीम और स्थानीय ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे और आग बुझाने के प्रयास में जुट गए। वन विभाग के अधिकारी ने बताया कि आग के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। इस मामले में वन विभाग की टीमें जांच कर रही हैं। आग की चपेट में आकर वन क्षेत्र में लगे छोटे बड़े पेड़ पौधे सहित सूखी घास भी पूरी तरह नष्ट हो गई। इससे वन्यजीवों, वनस्पति को भारी नुकसान हुआ है।

आग की घटनाओं को रोकने की जरूरत

हर साल गर्मी के मौसम में जंगलों में आग की घटनाएं बढ़ जाती हैं,जिससे पर्यावरण को भारी नुकसान होता है। ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए जंगलों की लगातार निगरानी और आग बुझाने के लिए बेहतर व्यवस्था की जरूरत है। सरकार और प्रशासन द्वारा जंगलों में आग लगने से बचाव के लिए अधिक सख्त कदम उठाए जाएं,ताकि पर्यावरण और वन्यजीवों की रक्षा की जा सके।

महेंद्र धाकड़ बेगूं
Author: महेंद्र धाकड़ बेगूं

महेंद्र धाकड़ चित्तौड़गढ़ के अनुभवी संवाददाता हैं, जो स्थानीय और राष्ट्रीय समाचारों को लोगों तक सटीक और विश्वसनीय तरीके से पहुंचाने में सक्रिय हैं। माय सर्कल न्यूज़ के लिए रिपोर्टिंग करते है। -

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर