Explore

Search

July 13, 2026 3:24 am

आईसीएआई भीलवाड़ा ब्रांच द्वारा भव्य वार्षिक समारोह एवं सीपीई सेमिनार आयोजित

भीलवाड़ा। इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आईसीएआई) की भीलवाडा शाखा द्वारा वार्षिक समारोह का आयोजन किया गया। शाखा अध्यक्ष सीए सोनेश काबरा ने बताया कि इस अवसर पर शाखा परिसर के तीसरे फ्लोर की प्राण प्रतिष्ठा के साथ-साथ आईसीएआई की सीपीई समिति के तत्वावधान में चार घंटे के सीपीई सेमिनार का भी सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि सांसद दामोदर अग्रवाल थे। इसके साथ ही आईसीएआई के सेंट्रल काउंसिल सदस्य सीए रोहित रुवाटिया, पूर्व संसाद महोदय सीए सुभाष चन्द्र बहेड़िया, क्षेत्रीय परिषद के अध्यक्ष सीए अंकुर गुप्ता, क्षेत्रीय परिषद के सदस्य सीए निर्भीक गांधी, ने भी अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई। शाखा सचिव सीए मुरली अटल ने बताया कि सेमिनार के मुख्य वक्ता सुप्रसिद्ध कर विशेषज्ञ सीए राजीव गुप्ता जयपुर ने टैक्स बिल 2025 कराधान में नवीनतम परिवर्तन एवं प्रभाव विषय पर गहन चर्चा की। उन्होंने प्रस्तावित टैक्स बिल 2025 में हुए प्रमुख बदलावों, व्यक्तिगत करदाताओं, कॉर्पाेरेट जगत एवं जीएसटी से जुड़े संशोधनों के प्रभावों को स्पष्ट किया। आईसीएआई की पब्लिक रिलेशन कमिटी के तत्वावधान में 75 वर्ष से अधिक आयु के सुपर सीनियर चार्टर्ड अकाउंटेंट्स का सम्मान किया गया। शाखा द्वारा सीए अभय खजांची, सीए टीसी चौधरी, सीए जीपी सिंघल, सीए बीएल चोरड़िया को स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया।

डेस्क/माय सर्कल न्यूज
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज

निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर