Explore

Search

February 6, 2026 1:21 pm

खबर का असर : फुसरिया पुलिया का पूर्व राज्यमंत्री जाड़ावत ने किया दौरा, ग्रामीणों से की बातचीत

चित्तौड़गढ़। सोमवार को फुसरिया पुलिया को लेकर माय सर्कल न्यूज ने वहां के हालात बयां करते ग्रामीणों के समस्याओं को उजागर किया। खबर चलने के बाद पूर्व राज्यमंत्री सुरेंद्र सिंह जाड़ावत भी फुसरिया पुलिया का जायजा लेने पहुंचे और वहां के ग्रामीणों से बातचीत की। प्रवक्ता नवरतन जीनगर ने बताया की चितौड़गढ़ के आसपास के क्षेत्रों में पूर्व में अलर्ट के दौरान लगातार हो रही मूसलाधार बारिश से कई स्थानों पर अत्यधिक बारिश के बहाव से खेतो तालाबों नदियों में पानी बढ़ गया था अधिकांश काजवे पर ऊपर से पानी बह रहा है। प्रशासन द्वारा पानी के बहाव वाले जर्जर काजवे पर अत्यधिक मात्रा में पानी बहने से सतर्कता बरतते हुए आवजाही को रोक रखा था जिससे घाटा क्षेत्र के फुसारिया गांव का संपर्क कट गया था। यह पुल गांव में जाने का कनेक्शन था जिस कारण इस पुल पर वाहनों का आवागमन बंद कर दिया गया था जबकि साइकिल और मोटरसाइकिल के साथ पैदल लोगों का आना-जाना जारी था। लेकिन कुछ दिन पैदल और बाइक से आने जाने वाले लोगों की मुश्किलें बढ़ गई थी पूर्व राज्यमंत्री ने प्रभावित लोगों से बातचीत की और क्षेत्र का दौरा कर निरीक्षण करते हुए हरसंभव मदद का भरोसा दिलाने का आश्वासन दिया। निरीक्षण के समय ब्लॉक अध्यक्ष विक्रम जाट, मंडल अध्यक्ष मोहन सिंह भाटी, पूर्व सरपंच रामलाम भील , उगमा लाल मीणा, पूर्व पंचायत समिति सदस्य दिनेश बैरवा आदि मौजूद रहे।

डेस्क/माय सर्कल न्यूज
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज

निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर