Explore

Search

June 23, 2026 11:27 am

बेगूं में 6 सितंबर को रक्तदान शिविर

बेगूं। पैगंबर मोहम्मद साहब के जन्मदिन के अवसर पर गरीब नवाज रिलीफ फंड (जीएनआरएफ) और खिदमते खल्क हेल्पी हैंड ग्रुप बेगूं के संयुक्त तत्वावधान में रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। यह शिविर 6 सितंबर शनिवार को अंजुमन स्कूल, मंडावरी रोड आंखरियों का चौराहा बेगूं में आयोजित होगा।
जीएनआरएफ के प्रतिनिधि सलीम अत्तारी एवं हेल्पी हैंड ग्रुप के प्रभारी जावेद अंसारी ने बताया कि शिविर सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक चलेगा। शिविर में सांवरिया जी चिकित्सालय की ब्लड बैंक टीम के सहयोग से रक्त संग्रह किया जाएगा।

महेंद्र धाकड़ बेगूं
Author: महेंद्र धाकड़ बेगूं

महेंद्र धाकड़ चित्तौड़गढ़ के अनुभवी संवाददाता हैं, जो स्थानीय और राष्ट्रीय समाचारों को लोगों तक सटीक और विश्वसनीय तरीके से पहुंचाने में सक्रिय हैं। माय सर्कल न्यूज़ के लिए रिपोर्टिंग करते है। -

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर