Explore

Search

September 22, 2026 5:23 pm

काजीगुड़ा स्कूल में एक शिक्षक का स्थानांतरण से ग्रामीणों में रोष, स्कूल की फाटक पर लगाया ताला

राजसमंद। जिले के आमेट तहसील क्षेत्र के काजीगुड़ा गांव के उच्च प्राथमिक विद्यालय में एक शिक्षक का स्थानांतरण करने के मामले में ग्रामीणों ने आक्रोश जताया है। इसको लेकर ग्रामीणों ने स्कुली बच्चो के साथ मिलकर गेट के बाहर ताला जड़ दिया।
सूचना पर सेलागुडा प्रशासक सरपंच गंगा सिंह भी मौके पर पहुंचे हैं और ग्रामीणों से जानकारी लेते हुए शिक्षा विभाग के अधिकारियों से जल्द शिक्षक लगवाने की मांग की है। उनका कहना है कि आगे से स्कूल में पढ़ाई करवाने के लिए कोई शिक्षक की व्यवस्था नहीं है और एक और स्कूल को शिक्षक का स्थानांतरण कर दिया है। बिना शिक्षक के बच्चे स्कूल में कैसे पढ़ पाएंगे। बताया की शिक्षक बिना बच्चो की पढ़ाई भी प्रभावित हो रही है। ऐसे में जिला शिक्षा अधिकारी से तुरंत स्थानांतरित किए गए। शिक्षक को पुनः स्कूल में लगाने की मांग की है ताकि स्कूल का संचालन विधिवत तरीके से चल सके। ग्रामीणों का कहना है कि अध्यापक नहीं होने से बच्चों का पढ़ाई में समस्या हो रही है। ग्रामीणों ने गेट के बाहर ताला लगाकर विरोध प्रदर्शन किया है। ग्रामीणों ने जल्द स्थाई समाधान करवाने की मांग की है।

डेस्क/माय सर्कल न्यूज
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज

निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर