Explore

Search

November 5, 2026 11:59 pm

बैलेट पेपर में उम्मीदवार का नाम नही होने से अड़ाना में 16 नवम्बर को चौथे चरण में होगा मतदान

चित्तौड़गढ़। पंचायतीराज आम चुनाव-2026 के तहत राशमी पंचायत समिति की ग्राम पंचायत अड़ाना के वार्ड संख्या 3 में पंच पद के मतदान के दौरान मतपत्र में एक प्रत्याशी का नाम अंकित नहीं होने के कारण जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. मंजू ने पुनर्मतदान के आदेश जारी किए हैं।

आदेशानुसार वार्ड संख्या 3 में पंच पद के लिए 16 नवंबर को चतुर्थ चरण के मतदान के साथ प्रातः 7 से सायं 6 बजे तक राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, अड़ाना में पुनर्मतदान कराया जाएगा। वहीं, 17 नवंबर को प्रातः 10 बजे इसी स्थान पर उपसरपंच पद का चुनाव होगा।वार्ड संख्या 3 की मतगणना मतदान समाप्ति के तुरंत बाद की जाएगी।

डेस्क/माय सर्कल न्यूज
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज

निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर