Explore

Search

June 23, 2026 5:25 pm

शहर कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने साफा व माला पहनाकर धीरज गुर्जर का किया अभिनंदन

◆जिलाध्यक्ष खटीक ने कहा- नगर निगम चुनाव में इस बार बनेगा कांग्रेस का बोर्ड

भीलवाड़ा। कांग्रेस राष्ट्रीय सचिव धीरज गुर्जर के निवास पर कार्यकर्ताओं ने शहर जिलाध्यक्ष जीपी खटीक का स्वागत किया। जिलाध्यक्ष खटीक ने साफा व माला पहनाकर धीरज गुर्जर का आभार व्यक्त किया। इस दौरान गुर्जर ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, केसी वेणुगोपाल का आभार जताया। गुर्जर ने कहा कि जो अपने कार्यकर्ता को पद दे कार्यकर्ताओं को आगे बढ़ाएं, उनको मौका दे वही नेता होता है। खटीक ने कहा कि अब कांग्रेस को मजबूती करने का कार्य किया जाएगा। नगर निगम चुनाव में कांग्रेस का बोर्ड बनाएंगे। इस दौरान नरेंद्र रैगर, किशन जाट, उस्मान पठान, निसार सिलावट, श्यामलाल खटीक, शाहिद देशवाली, करण खोईवाल, बंशीलाल पटेल, शैलेंद्र डीडवानिया, अंबालाल पटेल, लखन खोईवाल, वसीम शेख, राजकुमार खोईवाल, तिलक राज खटीक, अशोक सोलंकी, राजेंद्र खोईवाल, अमित खोईवाल आदि मौजूद थे।

डेस्क/माय सर्कल न्यूज
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज

निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर