Explore

Search

November 25, 2026 8:48 pm

प्रशासन

रतनी देवी बनीं चित्तौड़गढ़ की जिला प्रमुख, कांग्रेस प्रत्याशी को मिले 28 मत, भाजपा की तुलसी बाई को मिले 7 मत

चित्तौड़गढ़। पंचायती राज आम चुनाव-2026 के तहत बुधवार को जिला प्रमुख पद के लिए निर्वाचन प्रक्रिया जिला ग्रामीण विकास सभागार में जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. मंजू की उपस्थिति में संपन्न हुई। निर्वाचन में इंडियन नेशनल कांग्रेस की प्रत्याशी रतनी देवी ने 28 मत प्राप्त कर जिला प्रमुख पद पर जीत हासिल की। वहीं भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी तुलसीबाई को 7 मत प्राप्त हुए। 

जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. मंजू ने बताया कि निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार प्रातः 10 बजे निर्वाचन प्रक्रिया प्रारंभ हुई। इस दौरान जिला परिषद के नवनिर्वाचित सदस्यों को शपथ दिलाई गई। इसके पश्चात दोपहर 3 बजे जिला प्रमुख पद के लिए मतदान करवाया गया। मतदान शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुआ। मतगणना के बाद घोषित परिणाम में रतनी देवी को 28 तथा तुलसीबाई को 7 मत प्राप्त हुए। परिणाम घोषित होने के पश्चात जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. मंजू ने नवनिर्वाचित जिला प्रमुख रतनी देवी को निर्वाचन प्रमाण पत्र प्रदान किया तथा पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान निर्धारित दिशा-निर्देशों एवं निर्वाचन नियमों की पूर्ण पालना सुनिश्चित की गई। इस अवसर पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी दिनेश धाकड़, विशेषाधिकारी रविंद्र मेघवाल, अतिरिक्त जिला कलक्टर (भू-अभिलेख) राजलक्ष्मी गहलोत, यूआईटी सचिव कैलाश चंद्र गुर्जर एवं विवेक व्यास सहित निर्वाचन कार्य से जुड़े कार्मिक उपस्थित रहे।

डेस्क/माय सर्कल न्यूज
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज

निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर