Explore

Search

May 10, 2026 12:46 am

प्रशासन

कृषि विभाग की कार्यवाही में संदिग्ध यूरिया के 420 बैग ज़ब्त

चित्तौड़गढ़। कृषि आयुक्तालय जयपुर एवं जिला कलक्टर आलोक रंजन के निर्देशन में आदान विक्रेताओं के यहां औचक निरीक्षण किया गया, जिसमें मांगरोल स्थित हरि मांगरोल फार्मर प्रोडूसर कंपनी लिमिटेड मांगरोल के गोदाम में 160 बेग संदिग्ध यूरिया, इफको यूरिया के 50 बेग, उत्तम यूरिया के 60 बेग तथा किसान यूरिया के 150 बेग भरे हुए साथ ही उक्त कंपनियां के लगभग 550 बेग खाली पाये गये, प्रथम दृष्टया यह पाया गया कि विभिन्न कंपनियां के बैगों को तकनीकी यूरिया में परिवर्तित करना पाया गया जो उर्वरक नियंत्रण आदेश 1985 एवं आवश्यक वस्तु अधिनियम की विभिन्न धाराओं का स्पष्ट उल्लंघन है, उर्वरक नियंत्रण आदेश के तहत नमूना आहरण कर जब्ती की करवाई की गई। करवाई के दौरान फर्म के प्रतिनिधि तख्त सिंह मौजूद थे। बताया कि यह उर्वरक श्री अनिल अंजना निवासी रानीखेडा का होना बताया। करवाई के दौरान कृषि विभाग के दिनेश कुमार जागा सयुंक्त निदेशक कृषि, डॉ0 शंकर लाल जाट, उपनिदेशक उद्यान, अंशु चौधरी सहायक निदेशक कृषि, ज्योति प्रकाश सिरोया, गोपाल लाल शर्मा सहित कृषि अधिकारी एवं पर्यवेक्षक उपस्थित थे।

डेस्क/माय सर्कल न्यूज
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज

निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर