भीलवाडा। (पंकज पोरवाल) गोस्वामी युवा संगठन की बैठक मोती बावजी पहलवान महेश पुरी, महाराज चेतन पुरी जी, पूर्व युवा संगठन जिला अध्यक्ष भंवर पूरी के सानिध्य में युवा संगठन की मीटिंग का शुभारंभ हुआ। कमलेश भारती ने बताया कि जिसमें युवा संगठन की कार्यकारिणी का गठन किया गया, जिसमें शहर जिला अध्यक्ष पद पर रवि पुरी, भीलवाड़ा ग्रामीण जिला अध्यक्ष पद पर मुरली पूरी को सर्व सहमति से अध्यक्ष पद पर मनोनीत किया गया। जिसमें जितेंद्र गिरी, रौनक पूरी, पिंकेश पूरी, सोनू गोस्वामी, नारायण लाल, रोहित पूरी, राजेश पूरी, मोंटू पूरी, सुनील पूरी, विनोद गोस्वामी, दिनेश कुमार, पवन पूरी सहीत जिले से आए हुए समाज बंधुओ, समाज के युवा साथियों, संगठन के पदाधिकारी ने भाग लिया। साथ ही बुधवार को युवा संगठन व महिला मंडल के तत्वाधान में सायः काल में 501 दीपक जलाकर दीपोत्सव का कार्यक्रम आयोजित किया गया। महिला मंडल अध्यक्ष राधिका गोस्वामी, उपाध्यक्ष मंजू पुरी गोस्वामी ने बताया की गुरुवार को भगवान दत्तात्रेय के जन्मोत्सव पर विधि विधान से प्राण प्रतिष्ठा की जायेगी। गुरुदेव भगवान दत्तात्रेय को भोग लगाकर स्वरूचि भोज किया जाएगा। गोस्वामी समाज के द्वारा भगवान दत्तात्रेय के जन्मोत्सव को बड़े धूमधाम से मनाया जाएगा।
प्रशासन
15 मार्च को चित्तौड़गढ़ आएंगे UP के सीएम योगी, कलेक्टर एसपी ने ली अधिकारियों की अहम बैठक
March 12, 2026
4:39 pm
यूपी के सीएम योगी दो दिवसीय राजस्थान दौरे पर, 15 को आएंगे चित्तौड़, जौहर मेले में करेंगे शिरकत
March 11, 2026
12:19 pm
हिन्दुस्तान जिंक द्वारा स्थापित होने वाला राजस्थान का पहला फाॅस्फेट खाद कारखाना
March 11, 2026
9:26 am