Explore

Search

March 3, 2026 8:54 am

जापान से आई जायका टीम, वांगन बांध का किया निरीक्षण

डूंगला, (राजेंद्र मोगरा)। उपखंड क्षेत्र के विभिन्न गांव में राजस्थान जल क्षेत्र आजीविका सुधार परियोजना के तहत वागन बांध के नहरी विकास कार्यों का जापान से आई जायका टीम द्वारा निरीक्षण किया गया। इस दौरान सिंचाई विभाग एवं राजीविका समूह के अधिकारी व कर्मचारी भी साथ में मौजूद रहे। बांध स्थल पर जापान से आए मिशिहारा रायसुके व राजस्थान के प्रतिनिधि सिद्धार्थ परमेश्वरम का मेवाड़ी अंदाज में साफे एवं माले से भव्य स्वागत जल उपयोक्ता संगम के अध्यक्ष व सदस्य द्वारा किया गया। इस अवसर पर सिंचाई विभाग के अधीक्षण अभियंता प्रकाश चंद्र रेगर व रमा शंकर, अधिशाषी अभियंता दीपक जैन, सहायक अभियंता प्रकाश चंद्र द्वारा वागन बांध का भ्रमण करवाया गया। इसके पश्चात सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने परियोजना से जुड़े विभिन्न निर्माण कार्यों जैसे नहर अक्वेडक्ट, कैनाल टाइल व सीसी लाइनिंग, घाट निर्माण कार्य, टाइल निर्माण कार्य, एवं कार्य के प्रगति से जुड़े विभिन्न पहलुओं को बैनर के माध्यम से प्रदर्शित किया एवं निर्माण सामग्री गुणवत्ता प्रयोगशाला का डेम साइट पर निरिक्षण करवाया गया । इसके साथ ही एक्वाडक्ट एवं कैनाल टाइल लाइनिंग कार्य का निरीक्षण भी टीम द्वारा किया गया l इसके बाद टीम ने राजीविका द्वारा क्रियान्वित विभिन्ना आजीविका गतिविधियों में मसाला वर्मी कंपोस्ट, शहद, साबुन, गुलकंद आदि की प्रदर्शनी का अवलोकना चिकारड़ा में किया। इस दौरान राजीविका विभाग के उप प्रबंधक स्वरूप कुमार, उद्यान विभाग चित्तौड़गढ़ से आए उप निदेशक एस एल जाट, अतिरिक्त सयुक्त निदेशक डॉ. महेश एवं अर्पण सेवा संस्थान के प्रतिनिधि मौजूद रहे चिकारड़ा में जायका की टीम का किसान हित समूह एवं स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा स्वागत किया गया। अर्पण सेवा संस्थान द्वारा भी सहयोग किया गया। इस दौरान महिलाओं द्वारा परियोजना में हुए विकास कार्यों एवं लाभों के बारे में जानकारी दी गई।

डेस्क/माय सर्कल न्यूज
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज

निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर