बेगूं। पारसोली थाना के अंतर्गत काटुन्दा मोड़ 30 अक्टूबर की रात्रि हुई ट्रैक्टर ट्रॉली चोरी के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। चोरी किया गया ट्रैक्टर ट्रॉली आरोपियों के ही बाड़े से बरामद हुआ। प्रार्थी कमलेश मेवाड़ा निवासी काटुन्दा मोड़ ने रिपोर्ट में बताया था कि उन्होंने 30 अक्टूबर की शाम अपना स्वराज 735 मॉडल का ट्रैक्टर RJ 09 RF 1479 दुकान के बाहर खड़ा किया था। अगले दिन सुबह करीब 6 बजे ट्रैक्टर ट्रॉली गायब मिली। काफी तलाश के बाद भी कोई सुराग नहीं मिलने पर पारसोली पुलिस थाने में मामला दर्ज कराया गया। रिपोर्ट पर एएसपी रावतभाटा भगवत सिंह, डीवाईएसपी बेगूं अंजलि सिंह के सुपरविजन तथा थानाधिकारी पारसोली शिवराज राव के नेतृत्व में एक संयुक्त टीम बनाई गई। टीम में पुलिस व साइबर सेल के अधिकारी शामिल थे। जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी विश्लेषण और मुखबिर जानकारी के आधार पर वारदात को अंजाम देने वाले दो आरोपियों की पहचान की गई। पुलिस ने प्रकाशचन्द्र कीर पिता बद्रीलाल कीर उम्र 24 साल निवासी रामनगर पुलिस थाना बिगोद जिला भीलवाडा, कमलेश कुमार पिता लालुराम जाट उम्र 22 साल निवासी माता जी का खेडा पुलिस थाना बिगोद जिला भीलवाडा को पुलिस ने डिटेन कर पूछताछ की। पूछताछ में आरोपियों ने ट्रैक्टर ट्रॉली चोरी कर उसे अपने बाड़े में छिपाने की बात कबूल की। पुलिस टीम ने मौके से ट्रैक्टर ट्रॉली को बरामद किया। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से दोनों आरोपियों को पीसी रिमांड पर भेजा। पुलिस अब आरोपियों से अन्य संपत्ति संबंधी मामलों को लेकर भी पूछताछ कर रही है।
प्रशासन
सड़क सुरक्षा समिति की समीक्षा बैठक आयोजित
February 5, 2026
10:47 pm
बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से फसल खराबे का जाड़ावत ने लिया जायजा
February 3, 2026
11:23 am
ओलावृष्टि से किसानों की फसलों को हुए नुकसान की शीघ्र गिरदावरी कराये सरकार – आक्या
February 2, 2026
4:17 pm
काटुन्दा मोड़ से चोरी हुआ ट्रैक्टर ट्रॉली बरामद,भीलवाड़ा के दो शातिर गिरफ्तार