Explore

Search

February 6, 2026 12:49 pm

आवर में बालिका स्कूल की छात्राओं को स्वेटर वितरण किये


आवर, झालावाड़ (मनोज जैन)। राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय आवर में शनिवार को क्षत्रीय खटीक समाज, भवानीमंडी के भामाशाहों द्वारा बालिकाओं को ऊनि स्वेटर वितरण कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी कल्याण मल मेघवाल की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। इस दौरान कक्षा एक से आठ तक की एक सौ साठ छात्राओं को भामाशाहों ने स्वेटर वितरित किए। साथ ही पोषाहार निर्माण करने वाली महिलाओं को भी प्रोत्साहित करने के लिए उपहार दिए गए।
इस दौरान सरपंच विमल जैन, मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी कल्याणमल मेघवाल, आकखेड़ी के प्रधानाचार्य पीरूलाल वर्मा,
क्षत्रिय खटीक समाज के आनंद नारायणी, राजेश बसवाल, मूलचंद बसवाल, राकेश चावला,मोहनलाल खटीक, प्रज्ञा शर्मा, दुर्गा मेहरा,मनीराम मीणा, चेतराम मीणा, विष्णु सेन, सुनील चौधरी आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए भामाशाह आनंद नारायणी ने छात्राओं को
आत्मनिर्भर बनने की अपील की। ब्लॉक शिक्षा अधिकारी कल्याण मल मेघवाल ने कहा कि विद्यालय मरम्मत कार्य की राशि जारी हो गई है जो शीघ्र ही विद्यालय को मिल सकेगी। स्वेटर वितरण अध्यापक मोहनलाल खटीक की प्रेरणा से क्षत्रिय खटीक समाज के सहयोग से सम्पन्न हुआ।

डेस्क/माय सर्कल न्यूज
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज

निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर