Explore

Search

February 6, 2026 11:04 am

नारेला में 4 कक्षा कक्ष निर्माण के लिए होगा फंडरेजिंग कार्यक्रम, मशहूर कलाकार सचेत-परम्परा 25 दिसम्बर को देंगे प्रस्तुति

चित्तौड़गढ़। राउंड टेबल 361 ग्रुप द्वारा विभिन्न लोक कल्याणकारी कार्यों और कक्षाकक्ष निर्माण को लेकर चेरिटी शो कार्यक्रम आयोजन किया जायेगा। धन संग्रहण के लिए किये जा रहे कार्यक्रम में मशहूर संगीत कलाकार गायक सचेत परम्परा कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे जिसे लेकर तैयारियां की जा रही है। आज किये गये पोस्टर विमोचन के दौरान जानकारी देते हुए अध्यक्ष हिमांशु समदानी ने बताया कि राउंड टेबल ग्रुप द्वारा चित्तौड़गढ़ में यह 7वां कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है और अब तक करीब 2 करोड़ की लागत से 4 विद्यालयों में 16 कक्षाकक्षों का निर्माण किया जा चुका है। राउंड टेबल ग्रुप के मीडिया कन्विनर ऋषि ईनाणी ने बताया कि फंड रेजिंग के लिए किये जा रहे इस कार्यक्रम में सचेत परम्परा आगामी 25 दिसम्बर को पदमिनी होटल में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेंगे। कार्यक्रम को सुनने और देखने वालों के लिए 999 रूपये से लेकर 2 हजार 500 रूपये तक की टिकट जारी किये जा रहे है। इससे मिलने वाली आय से विद्यालयों में कक्षा कक्ष का निर्माण होगा। इस दौरान राउंड टेबल ग्रुप द्वारा पोस्टर का भी विमोचन किया गया। वहीं शहरवासियों को बढ़-चढ़ कर भाग लेने का आह्वान किया है। इस दौरान राउंड टेबल ग्रुप के पूर्व अध्यक्ष रौनक जैन ने ग्रुप द्वारा की गई कल्याणकारी कार्यों की जानकारी दी। इस दौरान हिमांशु समदानी, ऋषभ सिसोदिया, अनुज ईनाणी, प्रतीक सिसोदिया, दीपक पगारिया, हर्ष हेड़ा, वैभव जैन आदि मौजूद थे।

डेस्क/माय सर्कल न्यूज
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज

निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर