Explore

Search

March 3, 2026 11:06 pm

स्व. मुकेश सोडानी की 16वीं पुण्यतिथि पर 8वां रक्तदान शिविर,109 यूनिट रक्तदान

बेगूं। किसी व्यक्ति की स्मृति तब ही अमर होती है, जब उसके नाम पर क्षेत्र व समाज में ऐसा कार्य हो जो मानवता को नई दिशा दे। इसी भावना के साथ रविवार को सामाजिक सरोकार की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए आपणो बेगूं ग्रुप,जीवनदाता चित्तौड़गढ़ एवं एचडीएफसी बैंक टीम व महावीर इंटरनेशनल केंद्र बेगूं के तत्वावधान में रविवार को स्वर्गीय मुकेश सोडानी की 16वीं पुण्यतिथि पर राजकीय उप जिला चिकित्सालय बेगूं में 8वां रक्तदान शिविर आयोजित हुआ। शिविर का शुभारंभ सुबह 9 बजे डॉ जी आर भुक्कल,अशोक पाटनी,जितेंद्र सुराणा,कैलाश मंत्री,शम्भू लाल धाकड़,डॉ दिनेश धाकड़ दिनेश पितलिया कमलेश बाफना,राजुलेन्द्र सुराणा द्वारा स्व सोडानी को पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। रक्तदान शिविर में दंपती प्रेरक सुराणा,रेखा सुराणा ने जोड़े से साथ ही नारिशक्ति अनुषा पारक,59 वर्षीय महिला निशा जैन ने रक्तदान कर प्रेरणा की मिसाल पेश की। शिविर में सबसे अधिक बार रक्तदाता सतीश झंवर ने 40 बार ,आपणो बेगूं ग्रुप एडमिन और स्व. सोडानी के भाई सुरेश सोडानी ने 34 वीं बार ,अनील सोडानी ने 28 वीं बार ,दीपक सोडानी ने 27 बार,अशोक जीनगर ने 25 बार ,पवन धाकड़ पिपलीखेड़ा ने 18 बार,नंदकिशोर धाकड़ ने 17 बार,ऋषभ पोरवाल ने 14 वीं बार ,आदि ने रक्तदान कर रिकॉर्ड बनाया। रक्तदान शिविर में 22 युवकों ने पहली बार रक्तदान किया। 5 घंटे चले शिविर में कुल 109 यूनिट रक्तदान कर स्व. सोडानी को श्रद्धांजलि अर्पित की। रक्तदान शिविर में टीम जीवनदाता चित्तौड़गढ़ के धीरज धाकड़,मनोज कुमावत,एचडीएफसी बैंक के दीपक सेन,अंकित गोयल ,हंसराज चौधरी,महिपाल सिंह,कैलाश धाकड़,जगदीश भारद्वाज,मनीष भारद्वाज,जगदीश कुमावत,राहुल रातड़िया, लोकेश भटेवरा, राकेश ओझा,विजय प्रकाश शर्मा,आशुतोष भट्ट,आदि ने दिनभर रक्तदान शिविर में सहयोग किया। रक्तदान शिविर में रक्त संग्रहण राजकीय सांवलिया जी जिला चिकित्सालय चित्तौड़गढ़ की टीम द्वारा किया गया। आयोजनकर्ताओं ने सभी रक्तवीरों, सहयोगकर्ताओं एवं व्यवस्था में जुड़े साथियों का हृदय से आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि एक एक यूनिट रक्त किसी जरूरतमंद के जीवन में नया संचार करता है, ऐसे में इस प्रकार का योगदान समाज में प्रेरणा का संदेश देता है।

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर