





पाली, राकेश कुमार लखारा। महिला सुरक्षा सहयोगी समिति, पाली एवं दिव्यांग सेवा सस्थान पाली के संयुक्त तत्वावधान मे रविवार को चिमनपुरा रोड स्थित दिव्यांग सेवा संस्थान में दोपहर 12 से 2 बजे तक विशेष दिव्यांगजनों के लिए निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया जिसमे दस से अधिक चिकित्सको ने निःशुल्क सेवाए दी। महिला सुरक्षा सहयोगी समिति के संस्थापक अध्यक्ष कुलदीप पंवार एवं दिव्यांग सेवा सस्थान के संस्थापक झालाराम देवासी जोयला ने चिकित्सकों को भगवान का दूसरा अवतार बताते हुए सेवा के पुनित कार्य मे सहयोग पर उनकी सराहना की। उन्होंने बताया कि आश्रम में 75 से अधिक दिव्यांगजन निवासरत है जिन्हे एक साथ चिकित्सालय ले जाना असंभव था लेकिन पाली के चिकित्सकों ने नई मिसाल पेश करते हुए स्वयं आश्रम आकर उनका उपचार किया जो बेहद प्रशंसनीय कार्य है। पंवार ने बताया कि दिव्यांगजनों की सेवा के लिए आयोजित होने वाले सेवा के पूनित कार्य मे इएनटी विशेषज्ञ डॉ. गौरव कटारिया, फिजिशियन डॉ. भरत सेजू, सर्जन, डॉ. राजेश कुमार, दंत विशेषज्ञ डॉ. विजय बॉस, चर्म रोग विशेषज्ञ डॉ. नारायणी मेघवाल, पैथोलॉजिस्ट डॉ. सरिता परिहार, ब्लड बैंक प्रभारी अधिकारी डॉ. मांगीलाल चौधरी फिजियोथेरेपिस्ट डॉ. विकास परिहार, डा.वीरेन्द्र चौधरी, डा.गर्विता,डा.कृष्णा देवासी ने सेवाए दी। चिकित्सा शिविर में के.सी सेनी,नृसिंग अधिकारी राजूदास वैष्णव, सिंदरू संरपंच नरेन्द्र देवासी, जोराराम देवासी बिरामी,महिला सुरक्षा सहयोगी समिति सचिव श्रीमती अचला शर्मा, वीणा जांगिड़, कमला शर्मा,मीडिया प्रभारी विक्रम सिंह परिहार, राधेश्याम भाटी, मांगीलाल तंवर, अशोक वैष्णव,राजू देवासी आदि मौजूद रहे।


Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज
निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़