Explore

Search

February 6, 2026 11:05 am

हमारा विद्यालय हमारा तीर्थ संकल्पना को लेकर शिक्षक संघ राष्ट्रीय की दो दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ

चित्तौड़गढ़। राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय की हमारा विद्यालय हमारा तीर्थ विषय को लेकर दो दिवसीय प्रदेश स्तरीय कार्यशाला का शुभारंभ तीर्थराज पुष्कर(अजमेर) में सोमवार से हुआ।जिला अध्यक्ष पूरण मल लौहार और जिला मंत्री कैलाश चंद्र मालू के अनुसार संगठन के प्रदेश महामंत्री महेंद्र कुमार लखारा ने बताया कि संगठन ने प्रदेश के विद्यालयों को हमारा विद्यालय हमारा तीर्थ अभियान से आदर्श व्यवस्था स्थापित करने के लिए आठ और नौ दिसम्बर को आयोजित कार्यशाला में प्रत्येक जिले से तीन शिक्षक भाग ले रहे हैं। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष रमेश चंद्र पुष्करणा ने कहा कि प्रथम दिवस को कुल पांच सत्र आयोजित हुए जिनमें प्रमुख विषय हमारा विद्यालय हमारा तीर्थ संकल्पना और पृष्ठभूमि,तीर्थ बनाने के शिल्प-विद्यालय में शैक्षिक और सांस्कृतिक आयामो की रचना, प्रभावी प्रार्थना सभा और प्रेरणा सत्र,शिक्षक संगठन के कार्यकर्ताओं की भूमिका – विद्यालय को तीर्थ में बदलने का सेतु, 21 वीं सदी में विद्यार्थी कौशल चुनौतियां और समाधान रहे। उद्घाटन सत्र में मोहन लाल पुरोहित अतिरिक्त महामंत्री अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ने कहा कि मैकाले की शिक्षा पद्धति ने शिक्षा को धनोपार्जन का लक्ष्य बना दिया जिसने देश के नागरिकों में राष्ट्रहित को भुलाकर अपना हित सिद्ध करने का भाव जगाया।विद्यालय केवल एक भवन नहीं और शिक्षक केवल वेतन भोगी कार्मिक नहीं है वह राष्ट्र निर्माता है,इस प्रकार के भाव जगाने के लिए हमारा विद्यालय हमारा तीर्थ प्रकल्प संगठन द्वारा चलाया गया है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के क्षेत्रीय कार्यकारणी सदस्य हनुमान सिंह राठौड़ ने विद्यालय को तीर्थ बनाने के लिए विद्यालय के भौतिक परिवेश में सुधार/परिवर्तन,नवीन निर्माण,कक्षा कक्ष व परिसर को आदर्श बनाने,शैक्षिक परिवेश व आदर्श प्रार्थना सभा सहित महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि हमारे शिक्षकों को आया सो पाया के स्थान पर चाहा जो बनाया के सूत्र से विद्यालय को तीर्थ बनाने के लिए करणीय कार्य करने चाहिए।तीर्थ की प्राचीन परंपरा साथ लेकर चलने,सीखते हुए चलने की रही। कार्यशाला में चित्तौड़गढ़ से प्रकाश चंद्र बक्शी हमारा विद्यालय हमारा तीर्थ प्रकोष्ठ सदस्य,पूरण मल लौहार जिला अध्यक्ष, दिनमान वशिष्ठ उपशाखा अध्यक्ष भदेसर, लोकेश सोनी वरिष्ठ उपाध्यक्ष उपशाखा भदेसर ने भाग लिया।इस अवसर पर चित्तौड़गढ़ से हेमंत शर्मा प्रदेश सह संयोजक अभिलेखागार प्रकोष्ठ, डॉ हीरा लाल लुहार प्रदेश शैक्षिक प्रकोष्ठ सदस्य,मदन लाल जोशी प्रदेश प्रशिक्षण प्रकोष्ठ सदस्य,प्रकाश चंद्र बक्शी हमारा विद्यालय हमारा तीर्थ प्रदेश प्रकोष्ठ सदस्य,पवन शेखावत प्रदेश महिला कार्यसमिति सदस्य,रमेश चंद्र पुरोहित संभाग संयुक्त मंत्री, जिला संगठन मंत्री नर्बदा शंकर पुष्करणा,मधु जैन एवं जिला कार्यकारिणी के सभाध्यक्ष तेजपाल सिंह शक्तावत,उपसभाध्यक्ष उदय लाल अहीर और सैयद मुकर्रम अली,वरिष्ठ उपाध्यक्ष रवींद्र सिंह सिसोदिया, उपाध्यक्ष(पुरुष) हमीर सिंह राजपूत,उपाध्यक्ष महिला राजी कुमावत,उपाध्यक्ष माध्यमिक शिक्षा नाथू लाल डांगी,उपाध्यक्ष प्राथमिक शिक्षा बीरबल सिंह, उपाध्यक्ष संस्कृत शिक्षा शंकर लाल भांभी,सचिव माध्यमिक भंवर सिंह गौड़,सचिव प्राथमिक सत्यनारायण भट्ट,सचिव संस्कृत नरपत सिंह चौहान,सचिव महिला बसंती सुथार, अतिरिक्त जिला मंत्री राजेंद्र कुमार गगरानी, महिला मंत्री दीपिका झाला, कोषाध्यक्ष सागर मल पटवा एवं सदस्य अध्यापक सुशील कुमार लड्डा,पंचायत समिति शिक्षक सदस्य विकास आचार्य,वरिष्ठ अध्यापक सदस्य मुकेश त्रिपाठी,प्राध्यापक सदस्य गोपाल लाल व्यास , संस्कृत शिक्षक सदस्य गोपाल लाल टेलर,प्रयोगशाला सहायक सदस्य आशीष कुमार गुप्ता,शारीरिक शिक्षक सदस्य चावंड सिंह चुंडावत,प्रबोधक सदस्य रमेश चंद्र मेनारिया पुस्तकालयाध्यक्ष मांगी लाल सुथार ने हमारा विद्यालय हमारा तीर्थ संकल्पना को देश निर्माण में महत्वपूर्ण बताया।

डेस्क/माय सर्कल न्यूज
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज

निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर