Explore

Search

March 20, 2026 1:50 am

मनोज जाट बने कपासन बार एसोसिएशन के अध्यक्ष

कपासन, घनश्याम बारेगाम। कपासन बार एसोशियन के अध्यक्ष पद पर मनोज जाट वह उपाध्यक्ष पद पर कन्हैयालाल वैष्णव निर्वाचित हुए।
प्राप्त जानकारी के अनुसार कपासन बार एसोसियन से स्वीकृत 77 सदस्य है जिनमें से 70 सदस्यों ने न्यायालय परिसर बने पोलिंग बूथ पर मतदान किया। वहीं 4 सदस्यों ने पोस्टल मतदान किया। तीन अनुपस्थित रहे। अध्यक्ष पद पर मनोज जाट को 47 वहीं गोपाल दाधीच को 26 मत मिले वह एक मत निरस्त हुआ और अध्यक्ष पद पर मनोज जाट 21 मतों से विजय हुए। उपाध्यक्ष पद पर कन्हैयालाल वैष्णव को 50 व सैयद यासूब अली को 23 मत मिले वह एक मत नोटा को मिला। उपाध्यक्ष पद पर कन्हैया लाल वैष्णव 27 मतों से विजयी रहे।
पूर्व में सचिव पद पर पुरुषोत्तम योगी, कोषाध्यक्ष हरीशचंद्र तुलछिया, पुस्तकालय अध्यक्ष विनय खटीक वह सह सचिव निर्मल मीणा निर्विरोध घोषित हुए थे। नियमानुसार निर्वाचन अधिकारी सुरेश चंद्र शर्मा, भेरूशंकर गौड़, आसिफ इकबाल ने निर्वाचित सभी सदस्यों को निर्वाचन का प्रमाण पत्र सौंपा और सदन में तय कर शपथ समारोह आयोजित करने को निर्देशित किया। निर्वाचित सभी सदस्यों का पूर्व बार एसोसियन अध्यक्ष राधेश्याम वैष्णव, मांगीलाल बैरवा, बालमुकुंद चाष्टा, ठाकुर प्रसाद व्यास, लक्ष्मीनारायण जाट, गोविंद सिंह पवार, प्रवीण दाधीच, सुरेन्द्र सिंह राठौड़ सदस्यों ने स्वागत किया।

डेस्क/माय सर्कल न्यूज
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज

निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर