





आवर (झालावाड़), मनोज जैन। डग उप जिला चिकित्सालय में शनिवार को राष्ट्रीय आयुष मिशन एवं आयुर्वेद विभाग राजस्थान के तत्वावधान में आयोजित निःशुल्क आयुर्वेद क्षारसूत्र शल्य चिकित्सा शिविर के छठे दिन भी मरीजों की भारी भीड़ शाम तक लगी रही।
शिविर के दौरान कुल 2408 रोगियों को चिकित्सा परामर्श दिया गया तथा उन्हें निःशुल्क औषधियों का वितरण किया गया। वहीं 281 रोगियों का अग्निकर्म पद्धति से उपचार, 130 महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण तथा 75 रोगियों के क्षारसूत्र पद्धति से सफल ऑपरेशन किए गए।
शिविर की बढ़ती लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि सीमावर्ती मध्यप्रदेश से भी बड़ी संख्या में मरीज उपचार हेतु पहुंच रहे हैं। इस अवसर पर ब्लॉक शिक्षा अधिकारी राजेंद्र जैन अपनी टीम के साथ शिविर में पहुंचे और समाजसेवा के तहत मरीजों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना।
उपचार कराने आए मरीजों ने शिविर की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे निःशुल्क आयुर्वेदिक शिविर नियमित रूप से आयोजित होने चाहिए, ताकि क्षेत्र के आमजन को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ मिल सके।


Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज
निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़