Explore

Search

September 23, 2026 2:47 am

कार डिवाइडर से टकराई, दो की मौत, एक गम्भीर घायल

भदेसर, शैलेंद्र जैन। चित्तौड़गढ़-उदयपुर सिक्स लेन पर एक कार डिवाइडर से टकराने से बड़ा हादसा हो गया। हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और एक युवक गम्भीर घायल हो गया। जानकारी के अनुसार भादसोड़ा पुलिस थाना क्षेत्र स्थित नरधारी के पास हाइवे पर उदयपुर की तरफ से आई कार डिवाइडर से टकरा गई।

हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि हादसे में एक गम्भीर युवक घायल हो गया। हादसे के बाद लोग मदद के लिए दौड़ पड़े। सूचना पर भादसोड़ा पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों मृतकों के शव जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाये गए हैं। वही गम्भीर घायल का जिला अस्पताल में ईलाज जारी हैं। पुलिस ने मृतकों के परिजनों को सूचना दी हैं।

डेस्क/माय सर्कल न्यूज
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज

निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर