Explore

Search

April 30, 2026 6:41 pm

कोटा में डग विधायक की कार को ट्रक ने टक्कर मारी, विधायक समेत तीन घायल

आवर(झालावाड) मनोज जैन।डग विधायक कालूराम मेघवाल की कार को जयपुर-कोटा रोड पर एक ट्रक ने टक्कर मारी दी। इस हादसे में  विधायक, उनका गनमैन और चालक घायल हो गए। डग विधायक की कार में मौजूद रणजीत सिंह ने बताया कि विधायक कालूराम मेघवाल डग से जयपुर जा रहे थे।  बीच कोटा शहर में हैंगिंग ब्रिज से थोड़ी दूर मोड़ पर एक अनियंत्रित ट्रक ने कार को साइड से टक्कर मार दी। जिसमें डग विधायक के कमर एवं कंधे में चोट लगी। उन्हें उपचार के लिए 112 एंबुलेंस से कोटा मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। जहां उनका उपचार जारी है। हादसे  में विधायक के गनमैन सुरेश व मनीष के भी चोट लगी।

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर