Explore

Search

May 1, 2026 7:12 pm

दीवाना शाह के दरबार में चांद रात पर उमड़े जायरीन

कपासन। प्रख्यात सूफी संत हज़रत दीवाना शाह साहब र.अ. की दरगाह शरीफ पर रज्ज़ब माह की चाँद रात के मौके पर आशिके दीवाना व जायरीने दीवाना का जन सैलाबउमड़ पड़ा।
दरगाह ऑफिस सैक्रेट्री शफी मोहम्मद छीपा के अनुसार रविवार को चन्द्र दर्शन के मौके पर सुबह से ही जायरीने दीवाना की आवक शुरू हो गई। दर्शन हेतु बुलन्द दरवाजा तक लम्बी-लम्बी कतारे लगी। मेला ग्राउण्ड मे 300 से उपर अस्थाई दुकाने लगी। मिलाद ख्वा हज़रात ने महफिले मिलाद पढ़ी व कव्वाल हज़रात ने बारी-बारी से अपने कलाम पेश कर दाद बटोरी। बुलन्द दरवाजा के बाहर पार्किंग स्थल वाहनो से सटा रहा। सांयकाल चिराग बत्ती के समय मुल्क मे अमनो सुकून की दुआ की गई तो आमीन-आमीन की सदाओं से पुरा दरगाह परिसर गूंज उठा।
इस माह मे अजमेर स्थित दरगाह हज़रत ख्वाजा मोईनुद्दीन चिश्ती र.अ. के उर्स होने से दरगाह कपासन पर भी जायरीन की आवक जावक बनी रहेगी।

डेस्क/माय सर्कल न्यूज
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज

निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर