Explore

Search

March 7, 2026 8:30 am

गोदावरी ग्रुप ने त्योहारों की थीम पर कार्यक्रम का किया आयोजन

चित्तौड़गढ़। अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन की साँवरिया शाखा के गोदावरी ग्रुप ने त्योहारों की थीम पर कार्यक्रम का आयोजन किया। ग्रुप लीडर अर्पणा अरोड़ा, अंजू दाधीच के नेतृत्व में सभी ग्रुप मेंबर्स ने मिलकर देश की संस्कृति, त्योहारों के संग थीम पर आधारित मकर संक्रांति 26 जनवरी महाशिवरात्रि होली गणगौर 15 अगस्त राखी नवरात्रि दिवाली सभी त्यौहारो की नृत्य द्वारा प्रस्तुतियां दी। विशेष रूप से राम राज्य की स्थापना का दृश्य जिसमें भगवान श्री राम माता सीता लक्ष्मण एवं हनुमानजी की मनोहर झांकी ने सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि परिधि भटनागर, जिला बाल कल्याण समिति अध्यक्ष प्रियंका पालीवाल, पूर्ण योगम योगा एवं फिटनेस क्लासेस की पूर्णिमा राठी ने भी कार्यक्रम में भाग लेकर त्योहारों की महत्ता बताई। मंच संचालन रीना जागेटिया और रानी मूंदड़ा ने किया। इस दौरान मंडल सलाहकार समिति प्रमुख मंजू तोषनीवाल, कौशल्या आगाल, गीता देवी खटोड, संबंध समन्वय प्रदेश संयोजिका डॉ. रेनू सोमानी, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य लीला आगाल, अध्यक्ष स्नेह लता भंडारी, कोषाध्यक्ष वंदना पुंगलिया, उपाध्यक्ष आशा पोखरणा, सचिव संगीता कलंत्री उपस्थित रहे। प्रश्न उत्तर प्रतियोगिता का संचालन अलका मुंद्रडा व गीता झँवर ने किया। हाउजी गेम संगीता गगरानी, नीता झँवर, बाला काबरा ने खिलाया। अंजू हेड़ा, चंद्रकला सोमानी,  मेनका सांमरिया, नेहा बांगड़, नीतू तोषनीवाल, स्वीटी पोरवाल, वैदिका मुंदड़ा, नीता सोमानी, साधना डागा, सविता कुंतल, सुमन दाधीच एवं सुनीता मूंदड़ा ने व्यवस्था में सहयोग दिया। आभार ग्रुप लीडर अंजू दाधीच व अर्पणा अरोड़ा ने किया।

डेस्क/माय सर्कल न्यूज
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज

निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर