Explore

Search

September 25, 2026 10:02 pm

डीवाई एसपी राजेश सोनी के निधन पर बटालियन ने दिया गार्ड ऑफ ऑनर

झालावाड़/भवानीमंडी,मनोज जैन। भवानीमंडी निवासी राजेश कुमार सोनी डीवाई एसपी आर आए सी बटालियन कोटा के आकस्मिक निधन पर शहर में शौक की लहर दौड़ गई। सोनी को मुक्तिधाम में आरएसी बटालियन कोटा ने आकर गार्ड ऑफ ऑनर दिया उसके बाद ही उन्हें उनके पुत्रों ने मुखाग्नि दी। इस दौरान भवानी मंडी पुलिस उपाधीक्षक प्रेम कुमार चौधरी, थानाधिकारी प्रमोद कुमार आदि के साथ आरएसी बटालियन कोटा के कई पुलिस अधिकारी शामिल हुए। साथ ही शहर के कई गणमान्य नागरिक भी उनकी अंतिम यात्रा में शामिल हुए। स्वर्गीय राजेश सोनी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की पृष्ठभूमि से रहे हैं और उनके पिता कल्याणमल सोनी संघ के कई दायित्वों पर रहे हैं। राजेश सोनी को पुलिस सेवा में उनकी बहादुरी के लिए उच्च स्तरीय सम्मान भी मिल चुका है। राजेश सोनी  अपने विद्यार्थी जीवन में उनमें माता पिता के साथ सन 1990 ओर 1992 में श्री राम जन्मभूमि आंदोलन में भी कारसेवा में अयोध्या गए थे वे अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़ गए जिसमे पिता,भाई, पत्नी और दो पुत्र आदि है।

महेंद्र धाकड़ बेगूं
Author: महेंद्र धाकड़ बेगूं

महेंद्र धाकड़ चित्तौड़गढ़ के अनुभवी संवाददाता हैं, जो स्थानीय और राष्ट्रीय समाचारों को लोगों तक सटीक और विश्वसनीय तरीके से पहुंचाने में सक्रिय हैं। माय सर्कल न्यूज़ के लिए रिपोर्टिंग करते है। -

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर