Explore

Search

August 7, 2026 10:08 am

बेगूं में पेट्रोल चोरी करते एक आरोपी रंगे हाथों पकड़ा, दूसरा फरार

बेगूं। शहर के झंवरो की गली क्षेत्र में मंगलवार देर रात वाहनों से पेट्रोल चोरी करते हुए एक आरोपी को मोहल्लेवासियों ने रंगे हाथों पकड़ लिया। पकड़े गए आरोपी को पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया, जबकि उसका एक साथी मौके से फरार हो गया। जानकारी के अनुसार उक्त क्षेत्र में बीते एक सप्ताह से लगातार वाहनों से पेट्रोल चोरी की घटनाएं सामने आ रही थीं। इससे परेशान होकर मोहल्लेवासियों ने स्वयं निगरानी शुरू कर दी थी और सीसीटीवी कैमरों पर भी विशेष नजर रखी जा रही थी। मंगलवार देर रात संदिग्ध गतिविधि दिखाई देने पर मोहल्लेवासियों ने चोरों की रेकी की। इसी दौरान एक नकाबपोश युवक को वाहन से पेट्रोल चोरी करते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया गया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस को आरोपी सौंप दिया गया। थानाधिकारी धर्मराज मीणा ने बताया कि पकड़े गए आरोपी की पहचान बेगूं निवासी नवीन पुत्र भरत पाराशर के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उसके खिलाफ आगे की कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपी से शहर में हुई अन्य चोरी की वारदातों के संबंध में भी गहन पूछताछ की जा रही है, वहीं फरार आरोपी की तलाश जारी है।

महेंद्र धाकड़ बेगूं
Author: महेंद्र धाकड़ बेगूं

महेंद्र धाकड़ चित्तौड़गढ़ के अनुभवी संवाददाता हैं, जो स्थानीय और राष्ट्रीय समाचारों को लोगों तक सटीक और विश्वसनीय तरीके से पहुंचाने में सक्रिय हैं। माय सर्कल न्यूज़ के लिए रिपोर्टिंग करते है। -

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर