Explore

Search

February 6, 2026 11:13 am

नाकाबंदी देख भागने की कोशिश: बिना नंबरी बाइक पर सवार थे तस्कर, घेराबंदी कर दो को पकड़ा

चित्तौड़गढ़ पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी के निर्देशन में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाया जा रहा अभियान लगातार सफलता हासिल कर रहा है। इसी कड़ी में मंगलवाड़ थाना पुलिस ने नेशनल हाईवे पर कार्रवाई करते हुए दो शातिर तस्करों को गिरफ्तार किया है। दरअसल, मंगलवाड़ थाना इंचार्ज के नेतृत्व में पुलिस टीम उदयपुर-चित्तौड़गढ़ नेशनल हाईवे पर रूटीन नाकाबंदी कर रही थी। इसी दौरान उदयपुर की तरफ से एक बिना नंबरी मोटरसाइकिल आती दिखाई दी। पुलिस की नाकाबंदी देखकर बाइक सवार दोनों युवकों के हाथ-पांव फूल गए और उन्होंने मौके से भागने की कोशिश की। पुलिस जाब्ते ने मुस्तैदी दिखाते हुए घेराबंदी की और दोनों संदिग्धों को दबोच लिया। जब उनके पास मौजूद बैग की तलाशी ली गई, तो पुलिस के भी होश उड़ गए। बैग से 1 किलो 375 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने तुरंत मादक पदार्थ और बिना नंबर की मोटरसाइकिल को जब्त कर लिया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान चित्तौड़गढ़ निवासी देवराज माली नाडोलिया और मनोज लौहार जुना बाजार के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है और मंगलवाड़ थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। फिलहाल पुलिस आरोपियों से यह पूछताछ कर रही है कि वे यह खेप कहाँ से लाए थे और किसे सप्लाई करने वाले थे।

डेस्क/माय सर्कल न्यूज
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज

निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर