Explore

Search

February 6, 2026 11:09 am

युवा महोत्सव के रूप में मनाई स्वामी विवेकानंद जयंती

बेगूं। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय माधोपुर में सोमवार को स्वामी विवेकानंद जयंती को युवा महोत्सव के रूप में मनाया गया। जयंती के अवसर पर विद्यालय परिसर में विविध शैक्षिक व सांस्कृतिक गतिविधियों का आयोजन किया गया।
विद्यालय प्रभारी बनवारी लाल मीणा ने प्रार्थना सभा के दौरान विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए स्वामी विवेकानंद के विचारों से प्रेरणा लेने का आह्वान किया तथा अध्ययन के माध्यम से जीवन में लक्ष्य प्राप्त करने के लिए मार्गदर्शन दिया। शारीरिक शिक्षा शिक्षक डॉ कालू सिंह राव के नेतृत्व में विद्यार्थियों द्वारा गांव में रैली निकाली गई, जिसमें स्वामी विवेकानंद के आदर्शों से जुड़े नारों के माध्यम से जनजागरूकता का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने स्वामी विवेकानंद की जीवनी से संबंधित दृष्टांतों एवं गाथाओं पर अपने विचार व्यक्त किए। वहीं बालिकाओं ने रंगोली बनाकर उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर नरेन्द्र कुमार जोशी ने स्वामी विवेकानंद के जीवन, दर्शन एवं राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला। कार्यक्रम में विद्यालय स्टाफ व विद्यार्थियों की सक्रिय सहभागिता रही।

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर