बेगूं। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद बेगूं इकाई द्वारा स्वामी विवेकानंद की जयंती एवं राष्ट्रीय युवा दिवस के उपलक्ष्य में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय जयनगर में संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छात्र छात्राओं को स्वामी विवेकानंद के जीवन और उनके आदर्शों पर चलने की प्रेरणा दी गई। एव साथ ही पूर्व संध्या पर नगर के लाल बाई फूलबाई चौक में रंगोली बना कर दीपदान किया ।
संगोष्ठी में मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित छात्रसंघ अध्यक्ष गोपाल धाकड़ ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि स्वामी विवेकानंद युवाओं के प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने कहा कि युवाओं को उठो, जागो और तब तक मत रुको जब तक लक्ष्य प्राप्त न हो जाए के मंत्र को अपने जीवन में उतारना चाहिए। देश के नवनिर्माण में छात्र शक्ति की भूमिका बताई। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाचार्य भवानी शंकर कोली ने की। उन्होंने विद्यार्थियों को अनुशासन और शिक्षा के महत्व के बारे में बताते हुए परिषद के इस प्रयास की सराहना की। पूर्व इकाई अध्यक्ष हिंमाशू धाकड़ एवं वर्तमान इकाई अध्यक्ष उमेश धाकड़ ने भी छात्र छात्राओं को संबोधित किया और उन्हें राष्ट्र सेवा के प्रति जागरूक रहने का संकल्प दिलाया। इस दौरान विद्यालय का स्टाफ और नगर मंत्री अंतिमा जांगिड इकाई उपाध्यक्ष अनमोल धाकड़,नगर सह मंत्री पवन जोसी सहित एबीवीपी के कार्यकर्ता मौजूद रहे।
प्रशासन
सड़क सुरक्षा समिति की समीक्षा बैठक आयोजित
February 5, 2026
10:47 pm
बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से फसल खराबे का जाड़ावत ने लिया जायजा
February 3, 2026
11:23 am
ओलावृष्टि से किसानों की फसलों को हुए नुकसान की शीघ्र गिरदावरी कराये सरकार – आक्या
February 2, 2026
4:17 pm
विवेकानंद जयंती पर संगोष्ठी: एबीवीपी ने जयनगर विद्यालय में मनाया राष्ट्रीय युवा दिवस