Explore

Search

May 8, 2026 9:32 pm

सामुदायिक जागरूकता कार्यक्रम में बाल विवाह  रोकथाम हेतु संदेश

चित्तौड़गढ़ शिक्षा विभाग एवं दृष्टी सेवा संस्थान द्वारा शिक्षा से वंचित बच्चों का चिन्हीकरण कर शिक्षा से जोड़ने हेतु तहत गांधीनगर स्थित राजस्थान आवासन मंडल कॉलोनी एवं भील बस्ती में रहने वाले बच्चों के साथ  मंगलवार को एक  कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी प्रमोद दशोरा ने उपस्थित समुदाय के लोगों बच्चों की नियमित स्कूल भेजने हेतु प्रेरित किया साथ ही बाल विवाह मुक्त भारत 100 दिवसीय विशेष जागरूकता अभियान के तहत् बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम 2006 की जानकारी दी गई तथा बाल विवाह के विरुद्ध शपथ दिलवाई गई  अपने आस पास होने वाले बाल विवाह की  शिकायत चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 पर देने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम के दौरान महिला अधिकारिता विभाग से नेहा शर्मा रंजन डाड, चाईल्ड हेल्पलाईन से सुपरवाइजर नानू राम जाट, केस वर्कर सीमा राजोरा उपस्थित थे।

डेस्क/माय सर्कल न्यूज
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज

निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर