बस्सी। जिले के धार्मिक स्थलों पर आयोजित हो रहे कार्यक्रमों में बाल विवाह निषेध की शपथ दिला कर जिले में बाल विवाह के विरुद्ध जनजागृति का सराहनीय प्रयास किया जा रहा हैं।
विधायक चंद्रभान सिंह आक्या ने केलझर बालाजी मंदिर परिसर में देवनारायण जयंती पर आयोजित धार्मिक कार्यक्रम में उक्त विचार व्यक्त किए, उन्होंने कहा कि जिले को बाल विवाह मुक्त बनाने के लिए हर आम नागरिक को बाल विवाह के विरुद्ध अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करना होगा।
भगवती सेवा एवं शिक्षण संस्थान के अध्यक्ष राम गोपाल ओझा ने बताया कि केलझर बालाजी मंदिर परिसर में देवनारायण जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में हजारों श्रद्धालुओं ने भगवान की साक्षी में बाल विवाह निषेध की शपथ ली। इस कार्यक्रम में भूमि विकास बैंक के पूर्व चेयरमैन कमलेश पुरोहित, चित्तौड़गढ़ पंचायत समिति की पूर्व प्रधान देवेन्द्र कंवर, पूर्व उप प्रधान सीपी नामधरानी, पूर्व पार्षद शैलेंद्र झवर, बाल अधिकारिता विभाग के सहायक निदेशक ओम प्रकाश तोषनीवाल, मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी प्रमोद दशोरा, उपनिदेशक सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता जितेंद्र गढ़वाल, गोपाल चौबे, अनिल सुखवाल,वीणा दशोरा, इन्दिरा सुखवाल,गौरव त्यागी, प्रदीप लड्ढा, पूर्व सरपंच सोहन खटीक, कमल कोठारी,लोकेश सोनी, ज्योतिष पुरोहित, महावीर शर्मा, वैभव ओझा, समाजसेवी संजय झवर आदि उपस्थित थे।
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज
निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़